लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकटः संघर्षग्रस्त देश से अबतक 11000 से अधिक भारतीय नागरिकों को निकाला गया, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने दी जानकारी

By अनिल शर्मा | Updated: March 5, 2022 10:05 IST

शनिवार को ऑपरेशन गंगा के तहत IAF ने अब तक 2,056 यात्रियों को वापस लाने के लिए 10 उड़ानें भरी हैं। हिंडन एयरबेस से कल उड़ान भरने वाले भारतीय वायुसेना के तीन सी-17 विमान आज सुबह हिंडन एयरबेस में लैंड हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि ऑपरेशन गंगा पूरे जोरों पर है, अब तक 11,000 से अधिक भारतीयों को यूक्रेन से निकाला गया हैसरकार ने जानकारी दी है कि ऑपरेशन गंगा के तहत IAF ने अब तक 2,056 यात्रियों को वापस लाने के लिए 10 उड़ानें भरी हैं

नई दिल्ली: विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने शनिवार को बताया कि यूक्रेन में चल रहे रूसी सैन्य अभियानों के बीच संघर्षग्रस्त देश से 11,000 से अधिक भारतीय नागरिकोंको निकाला जा चुका है। मंत्री ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 170 भारतीय नागरिकों की अगवानी की जो यूक्रेन से देश लौटे हैं।

मुरलीधरन ने ट्विटर पर कहा, "ऑपरेशन गंगा पूरे जोरों पर है, अब तक 11,000 से अधिक भारतीयों को यूक्रेन से निकाला गया है। नई दिल्ली हवाई अड्डे पर एयरएशिया इंडिया के माध्यम से 170 भारतीयों के एक समूह की आगवानी कर काफी खुशी हुई।  हमारे मिशनों, विदेशी सरकारों और स्वयंसेवकों को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद।"

इस बीच, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय नागरिकों के चल रहे निकासी अभियान और संघर्ष प्रभावित यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। सरकार ने यूक्रेन की सीमा से लगे चार पड़ोसी देशों में भारतीय नागरिकों की निकासी प्रक्रिया के समन्वय और निगरानी के लिए 'विशेष दूत' भी तैनात किए हैं।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान समेत अगले 24 घंटों के लिए 16 उड़ानें निर्धारित हैं। शनिवर को पोलैंड में भारत के दूतावास ने जानकारी दी कि कुल 649 भारतीय छात्रों ने 2 इंडिगो और एक भारतीय वायु सेना के C-17 विमान द्वारा रेजजो हवाई अड्डे से भारत के लिए उड़ान भरी हैं।

शनिवार को ऑपरेशन गंगा के तहत IAF ने अब तक 2,056 यात्रियों को वापस लाने के लिए 10 उड़ानें भरी हैं। एएनआई ने एक ट्वीट में बताया हिंडन एयरबेस से कल उड़ान भरने वाले भारतीय वायुसेना के तीन सी-17 विमान आज सुबह हिंडन एयरबेस में लैंड हुआ। इन उड़ानों ने रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से 629 भारतीय नागरिकों को निकाला और इन देशों में भारत से 16.5 टन राहत भार भी पहुंचाया।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत