जय हो अखंड रूस, जय भारत- हिंदू सेना ने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत में लगाए रूसी समर्थन वाले पोस्टर, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Published: March 2, 2022 09:41 AM2022-03-02T09:41:10+5:302022-03-02T09:48:07+5:30

Russia Ukraine Crisis- Hindu Sena: हिंदू सेना द्वारा लगाए गए पोस्टर में कहा गया है कि भारत का हिंदू रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ है।

Russia Ukraine Crisis Jai Ho Akhand Russia Jai India Hindu Sena put up Russian support posters Alexander Pushkin India mandi house | जय हो अखंड रूस, जय भारत- हिंदू सेना ने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत में लगाए रूसी समर्थन वाले पोस्टर, जानें पूरा मामला

जय हो अखंड रूस, जय भारत- हिंदू सेना ने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत में लगाए रूसी समर्थन वाले पोस्टर, जानें पूरा मामला

Highlightsरूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत में रूस के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं।यह पोस्टर हिंदू सेना द्वारा लगाए गए हैं।वहीं इस पोस्टर को लेकर देश में नया बहस भी छिड़ गया है।

Russia Ukraine Crisis- Hindu Sena:रूस-यूक्रेन जंग के बीच हिंदू सेना (Hindu Sena) द्वारा रूस के समर्थन में पोस्टर लगाए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यह पोस्टर दिल्ली (Delhi) के मंडी हाउस (Mandi House) इलाके में लगाई है। मौजूदा हालात में एक तरफ जहां लोग यूक्रेन का साथ देते दिख रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को रूस का पक्ष लेते हुए देखा गया है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को यूक्रेन का समर्थन ही करते हुए देखा गया है। वहीं मंडी हाउस में लगी इस पोस्टर ने एक नया बहस जरूर छेड़ दिया है।

क्या लिखा है पोस्टर में

एबीपी के एक खबर के मुताबिक, दिल्ली के मंडी हाउस में रूसी कवि अलेक्जेंडर पुश्किन की आदमकद मूर्ति पर एक पोस्टर लगाया गया है। हिंदू सेना द्वारा लगाए गए पोस्टर में रूस-यूक्रेन युद्ध में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का समर्थन किया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि भारत का हिंदू पुतिन के साथ है। यही नहीं इसमें यह भी लिखा हुआ है कि रूस सोवियत यूनियन को स्थापित कर रहा है। जय हो अखंड रूस, जय भारत। इस पोस्टर के लगने से यह एक चर्चा का विषय जरूर बन गया है। 

हालांकि इससे पहले भी हिंदू सेना ने अलग-अलग मौकों पर पोस्टर लगाया है जो आगे चलकर बहस का मुद्दा बन जाता था। आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन जंग के बीच एक भारतीय छात्र की जान चली गी है जिसको लेकर भी देश में सियासत तेज हो गाई है। 

कौन है अलेक्जेंडर पुश्किन

अलेक्जेंडर पुश्किन रूसी भाषा का सर्वश्रेष्ठ कवि हैं। लोग उन्हें आधुनिक रूसी कविता का संस्थापक भी मानते हैं। भारत और रूस के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अलेक्जेंडर पुश्किन की आदमकद प्रतिमा को दिल्ली के मंडी हाउस में लगाई गई थी। यही नहीं यहां लेनिन और लियो टॉल्सटॉय की मूर्ती भी लगाई गई है। 

Web Title: Russia Ukraine Crisis Jai Ho Akhand Russia Jai India Hindu Sena put up Russian support posters Alexander Pushkin India mandi house

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे