लाइव न्यूज़ :

RSS Palakkad: सामाजिक सुधार, लोकसभा चुनाव, यूपी में भाजपा की हार और बांग्लादेश पर फोकस, पलक्कड़ में आरएसएस की प्रमुख बैठक शुरू, जानिए प्वाइंट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 31, 2024 18:20 IST

RSS Palakkad: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत और छह संयुक्त महासचिवों की मौजूदगी में इसकी तीन-दिवसीय 'अखिल भारतीय समन्वय बैठक' शनिवार को यहां शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देRSS Palakkad: भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या शामिल हैं।RSS Palakkad: बांग्लादेश हालात पर चर्चा की जाएगी।RSS Palakkad: समन्वय बैठक से पहले आरएसएस, बीजेपी नेताओं की मुलाकात।

पलक्कड़ः केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वैचारिक मातृशक्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का तीन दिवसीय प्रमुख सम्मेलन शनिवार को केरल के पलक्कड़ में शुरू हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत और छह संयुक्त महासचिवों की मौजूदगी में इसकी तीन-दिवसीय 'अखिल भारतीय समन्वय बैठक' शनिवार को यहां शुरू हुई।

आरएसएस ने कहा कि बैठक में ‘‘संघ से प्रेरित’’ 32 संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल हो रहे हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा, इसके महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख आलोक कुमार और भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या शामिल हैं।

RSS Palakkad: जानिए मुख्य बातें-

(1.) आरएसएस सितंबर 2025 में अपनी 100वीं वर्षगांठ से पहले 'सामाजिक सुधार और राष्ट्र निर्माण के लिए पांच पहल' शुरू करेगा।

(2.) ये हैं 'सामाजिक समरसता', 'कुटुम्ब प्रबोधन', 'पर्यावरण संरक्षण', ''स्वदेशी' और 'नागरिक कर्तव्य'।

(3.) बांग्लादेश हालात पर चर्चा की जाएगी। 5 अगस्त को शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था और उसके बाद हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों पर भी चर्चा की जाएगी।

(4.) सोमवार को बैठक समाप्त होने के बाद एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

(5.) समन्वय बैठक से पहले आरएसएस, बीजेपी नेताओं की मुलाकात।

राष्ट्रीय स्तर की समन्वय बैठक के पहले दिन, संघ से प्रेरित इन 32 संगठनों के नेताओं और उनके लगभग 300 'कार्यकर्ताओं' को वायनाड में हाल ही में हुए भूस्खलन और स्वयंसेवकों द्वारा किए गए राहत और सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इन कार्यकर्ताओं में महिलाएं भी शामिल हैं। विभिन्न संगठनों के संगठन सचिवों ने अपनी गतिविधियों के बारे में जानकारी और अनुभव साझा किये।

बयान में कहा गया है, ‘‘इसके अलावा बैठक में राष्ट्रीय हित के विभिन्न मुद्दों के मौजूदा परिदृश्य, हाल की महत्वपूर्ण घटनाओं और सामाजिक परिवर्तन के अन्य आयामों तथा योजनाओं पर चर्चा की गई।’’ संगठनों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर आपसी सहयोग और समन्वय को और बढ़ाने के लिए आवश्यक उपायों पर भी चर्चा की।

बैठक में राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों और 2025 में उसकी स्थापना के शताब्दी वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में शुरू की जाने वाली पहलों पर चर्चा होगी। बैठक 31 अगस्त से दो सितंबर तक होगी। आरएसएस ने शुक्रवार को कहा था कि चूंकि संगठन 2025 में विजयादशमी पर अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है, इसलिए वह सामाजिक सुधार और राष्ट्र निर्माण के लिए पांच पहल शुरू करेगा।

 

टॅग्स :आरएसएसकेरलBJPमोहन भागवतजेपी नड्डानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर