लाइव न्यूज़ :

"भारत प्रगति कर रहा है, पर उत्तरी और पश्चिमी सीमाएं इतनी सुरक्षित नहीं कि हम शांति से सो सकें", बोले मोहन भागवत

By भाषा | Updated: April 15, 2023 07:45 IST

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि ‘‘हमने आर्थिक रूप से प्रगति की है, लेकिन देश से गरीबी खत्म नहीं हुई है। हमें इन चुनौतियों से लड़ना होगा।’’ भागवत के अनुसार, हमारे समाज को इन चुनौतियों से निपटने के लिए संगठित होना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा सुरक्षा को लेकर मोहन भागवत ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत भले ही तरक्की कर रहा है लेकिन उसकी सीमाएं सुरक्षित नहीं है। उनके अनुसार, भारत की उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं की सुरक्षा के लिए जवानों को चौंकन्ना रहना होगा।

गांधीनगर:  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को अहमदाबाद के एक समारोह में कहा है कि भारत आर्थिक रूप से प्रगति कर रहा है लेकिन उसकी पश्चिमी और उत्तरी सीमाएं इतनी सुरक्षित नहीं हैं कि लोग शांति से सो सकें। भागवत ने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका परोक्ष इशारा पाकिस्तान और चीन की ओर माना जा रहा है। 

जवानों के साथ नागरिकों को भी रहना होगा चौंकन्ना- मोहन भागवत

भागवत ने आरएसएस के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘आज हमारा देश प्रगति कर रहा है। इसकी साख, महत्व और संपदा भी बढ़ रही है। लोगों के बीच देशभक्ति का प्रसार साफ दिखाई दे रहा है और यही कारण है कि हमें जी20 का नेतृत्व (अध्यक्षता) मिला है। हालांकि, कई चुनौतियां हैं।’’ उन्होंने आगे कहा है कि ‘‘हमारी पश्चिमी और उत्तरी सीमाएं इतनी सुरक्षित नहीं हैं कि हम शांति से सो सकें। हमारे जवानों को चौकन्ना रहना होगा और हमें (नागरिकों को) भी चौकन्ना रहना होगा।’’ 

निहित स्वार्थ वाले कुछ लोग भारत को कलंकित करने का कर रहे है प्रयास- आरएसएस प्रमुख

संघ प्रमुख ने कहा कि निहित स्वार्थ वाले कुछ लोग कई तरीकों से भारत को कलंकित करने का प्रयास कर रहे हैं और जब हम प्रगति कर रहे हैं तो ऐसी ताकतों से बौद्धिक लड़ाई लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने आर्थिक रूप से प्रगति की है, लेकिन देश से गरीबी खत्म नहीं हुई है। हमें इन चुनौतियों से लड़ना होगा।’’ भागवत ने कहा कि हमारे समाज को इन चुनौतियों से निपटने के लिए संगठित होना पड़ेगा। 

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसचीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब