लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का दावा- RSS प्रमुख का मुस्लिम धर्मगुरु से मिलना 'भारत जोड़ो यात्रा' का प्रभाव, गौरव वल्लभ ने कहा- सत्ता द्वारा बनाई गई विभाजन गायब...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2022 09:16 IST

कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि जब तक भारत जोड़ो यात्रा पूरी हो जाएगी, तब तक देश से नफरत और सत्ता द्वारा बनाई गई विभाजन गायब हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस प्रमुख ने गुरुवार को दिल्ली में मस्जिद और मदरसे का दौरा किया था।कांग्रेस का कहना है कि यह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव है।कांग्रेस ने भागवत को यात्रा में शामिल होने और देश को एकजुट करने में योगदान देने की बात कही।

नई दिल्ली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मुस्लिम नेताओं के साथ हुई मुलाकात को लेकर कांग्रेस दावा किया कि यह भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव है कि इस यात्रा को शुरू हुए अभी 15 दिन ही हुए हैं और नतीजे आ चुके हैं। गौरतलब है कि मुसलमानों के साथ संपर्क बढ़ाने के अभियान में लगे आरएसएस प्रमुख ने गुरुवार को दिल्ली में मस्जिद और मदरसे का दौरा किया और अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम डॉ उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की। इस दौरान इमाम ने भागवत को राष्ट्रपिता कहा।

कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने गुरुवार को दावा किया कि अखिल भारतीय इमाम संगठन के अध्यक्ष के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बैठक पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव है। वल्लभ ने आरएसएस प्रमुख से कहा कि देश को एकजुट करने में राहुल गांधी का साथ दें। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह पहली बार है कि वह किसी मदरसे में गए हैं।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए वल्लभ ने कहा कि 'पार्टी की भारत जोड़ी यात्रा के नतीजे इस बात से जाहिर होते हैं कि भागवत पहली बार किसी मदरसे में गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए अभी 15 दिन ही हुए हैं और नतीजे आ चुके हैं। भाजपा के एक प्रवक्ता ने टेलीविजन पर गोडसे मुर्दाबाद कहा है। मोहन भागवत दूसरे धर्म के व्यक्ति के घर गए। यह भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव है।'

गौरव वल्लभ ने कहा कि जब तक भारत जोड़ो यात्रा पूरी हो जाएगी, तब तक देश से नफरत और सत्ता द्वारा बनाई गई विभाजन गायब हो जाएगी। बकौल कांग्रेस नेता- हम मोहन भागवत से आग्रह करना चाहते हैं कि अगर इस 15 दिन की यात्रा का आप पर इतना प्रभाव पड़ा है, तो आप एक घंटे के लिए भारत जोड़ो यात्रा में भाग लें और राहुल गांधी के साथ हाथ में तिरंगा लेकर चलें।

उधर, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी एक ट्वीट में कहा, "भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुए केवल 15 दिन हुए हैं और भाजपा प्रवक्ता "गोडसे मुर्दाबाद" कहने लगे हैं। मीडिया के माध्यम से फैली नफरत पर मंत्री चिंतित हो गए हैं और भागवत इमामों के पास पहुंच गए हैं। देखते हैं आगे क्या होता है।"

कस्तूरबा गांधी मार्ग पर एक मस्जिद का दौरा करने के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पुरानी दिल्ली में आजाद मार्केट मदरसा ताजवीदुल कुरान गए जहांबच्चों के साथ बातचीत की। मदरसा के निदेशक महमूदुल हसन ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "प्रमुख लगभग एक घंटे तक मदरसे के अंदर रहे और शिक्षक और बच्चों से मिले।" 

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतGaurav Vallabh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोदी पर जनता की आस्था, बंगाल समेत कई राज्यों में BJP मजबूत, गौरव वल्लभ का दावा...

भारतदिल्ली नगर निगमः प्रवेश वाही मेयर और मोनिका पंत डिप्टी मेयर, आप-कांग्रेस बाहर?

क्राइम अलर्टनागपुर में ‘रेडिएशन’ की धमकी, संघ मुख्यालय और स्मृतिमंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ डालने का दावा

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र