लाइव न्यूज़ :

'आरक्षण तब तक दिया जाना चाहिए जब तक कि इसकी जरूरत है' - संघ प्रमुख मोहन भागवत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 28, 2024 13:39 IST

हैदराबाद में एक शैक्षणिक संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि संघ का मानना है कि आरक्षण तब तक दिया जाना चाहिए जब तक कि इसकी जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत का एक बयान आयाउन्होंने कहा है कि संघ परिवार ने कुछ समूहों को आरक्षण देने का कभी विरोध नहीं किया भागवत ने कहा कि संघ का मानना है कि आरक्षण तब तक दिया जाना चाहिए जब तक कि इसकी जरूरत है

नई दिल्ली:  लोकसभा चुनाव की रैलियों में विपक्ष के नेता बार-बार कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान बदल कर देश के दलितों, पिछड़ों एवं आदिवासियों का आरक्षण छीनना चाहती है। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत का एक बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि संघ परिवार ने कुछ समूहों को आरक्षण देने का कभी विरोध नहीं किया है। 

हैदराबाद में एक शैक्षणिक संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि संघ का मानना है कि आरक्षण तब तक दिया जाना चाहिए जब तक कि इसकी जरूरत है। आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच जुबानी हमले जारी हैं। मोहन भागवत इससे पहले भी आरक्षण का समर्थन कर चुके हैं। आरएसएस प्रमुख भागवत ने पिछले साल नागपुर में कहा था कि जब तक समाज में भेदभाव है तब तक आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि भेदभाव समाज में व्याप्त है, भले ही यह दिखायी नहीं देता हो।

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी रैलियों में बार-बार दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मकसद संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह करने और दलितों, पिछड़ों एवं आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करने का है। 

कांग्रेस और उसके शीर्ष नेता इस लोकसभा चुनाव में लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के प्रयास में है। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने हाल में कई चुनावी जनसभाओं में आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस एससी, एसटी एवं ओबीसी के आरक्षण को मुस्लिम समुदाय को देना चाहती है। 

बीजेपी भी इन आरोपों पर हमलावर है और खुद प्रधानमंत्री मोदी अपनी हर चुनावी रैली में इसका जवाब दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तुष्टीकरण की राजनीति को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन का आधार बताते हुए कहा कि इस गठबंधन के नेता धर्म आधारित आरक्षण देने के मकसद से संविधान बदलने के लिये वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के उलट भाजपा राज्यों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) का आरक्षण लूटने के उनके मंसूबे पर 'ताला' लगाने के लिये 400 सीटें मांग रही है।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसकांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर