लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट का अध्यक्ष आरएसएस प्रमुख भागवत को बनाया जाएः महंत परमहंस

By भाषा | Updated: November 25, 2019 13:21 IST

तपस्वी जी की छावनी के महंत परमहंस महाराज ने सोमवार को कहा कि राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और पूर्व सांसद राम विलास वेदांती की सोच बहुत छोटी है और इन दोनों ने बहुत बड़ा घोटाला किया है। लिहाजा सरकार संघ प्रमुख मोहन भागवत को मंदिर निर्माण के बनने वाले ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाये।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्यनाथ को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाने का यह कहते हुए विरोध किया कि नाथ सम्प्रदाय मंदिर निर्माण नहीं कर सकता। महंत रामदास ने कहा कि उन्होंने जब महंत नृत्य गोपाल दास और वेदांती का विरोध किया।

राम जन्म भूमि न्यास के वरिष्ठ पदाधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाने वाले महंत परमहंस महाराज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये बनने वाले ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाने की वकालत की है।

तपस्वी जी की छावनी के महंत परमहंस महाराज ने सोमवार को कहा कि राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और पूर्व सांसद राम विलास वेदांती की सोच बहुत छोटी है और इन दोनों ने बहुत बड़ा घोटाला किया है। लिहाजा सरकार संघ प्रमुख मोहन भागवत को मंदिर निर्माण के बनने वाले ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाये।

भदोही के सीतामढ़ी स्थित सीता समाहित स्थल पहुंचे संत परमहंस ने संवाददाताओं से कहा कि यह पदेन व्यवस्था होनी चाहिये ताकि जो भी व्यक्ति संघ प्रमुख बने, वह स्वत: ही ट्रस्ट का अध्यक्ष बन जाए और संघ परिवार को ही मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी भी सौंप दी जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा मंदिर निर्माण के लिये ट्रस्ट बनाये जाने का सरकार को आदेश के बाद महंत नृत्य गोपाल दास ने पद के लालच में अपने ट्रस्ट के जरिये मंदिर निर्माण की बात की। दूसरी ओर, पूर्व सांसद राम विलास विलास वेदांती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाने का यह कहते हुए विरोध किया कि नाथ सम्प्रदाय मंदिर निर्माण नहीं कर सकता।

महंत रामदास ने कहा कि उन्होंने जब महंत नृत्य गोपाल दास और वेदांती का विरोध किया तो उनके गुंडों ने उन पर हमला किया और अयोध्या छोड़ने के लिये मजबूर कर दिया। गौरतलब है कि राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी से नाराज उनके भक्तों ने गत 15 नवम्बर को महंत परमहंस के कक्ष पर धावा बोल दिया था। इस घटना के बाद वह अयोध्या से काशी चले गये थे।

टॅग्स :अयोध्याउत्तर प्रदेशअयोध्या फ़ैसलाराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाराम जन्मभूमियोगी आदित्यनाथआरएसएसमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर