लाइव न्यूज़ :

97 लाख के पर्दे, 3 करोड़ की मार्बल, केजरीवाल के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण पर 45 करोड़ रुपये हुए खर्च, रिपोर्ट का दावा

By रुस्तम राणा | Updated: April 25, 2023 19:49 IST

नई रिपोर्ट को "ऑपरेशन शीशमहल" करार दिया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि करदाताओं के 44.78 करोड़ रुपये सीएम के आधिकारिक बंगले के नवीनीकरण पर खर्च किए गए, जो आम आदमी पार्टी की मितव्ययिता वार्ता पर सवाल उठाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक आवास के लिए 97 लाख रुपये के 23 पर्दे किए गए ऑर्डरवियतनाम से आया 3 करोड़ रुपये की लागत का मार्बलजबकि मार्बल को ठीक करने में लगने वाले केमिकल पर 21,60,000 रुपए खर्च किए गए

नई दिल्ली: दिल्ली में सिविल लाइंस स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले की मरम्मत पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए, टाइम्स नाउ नवभारत की एक विशेष रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है।

नई रिपोर्ट को "ऑपरेशन शीशमहल" करार दिया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि करदाताओं के 44.78 करोड़ रुपये सीएम के आधिकारिक बंगले के नवीनीकरण पर खर्च किए गए, जो आम आदमी पार्टी की मितव्ययिता वार्ता पर सवाल उठाते हैं। चैनल ने बताया कि करदाताओं के 44.78 रुपये केजरीवाल के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण पर खर्च किए गए थे। 

97 लाख के पर्दे किए गए ऑर्डर

टाइम्स नाऊ नवभारत की रिपोर्ट के मुताबिक दस्तावेजों से पता चलता है कि दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक के आवास के लिए 97 लाख रुपये की लागत से 23 पर्दे ऑर्डर किए गए। शुरुआत में 8 पर्दे लगे जिसकी कीमत 45 लाख रुपये। जबकि दूसरे फेज में 51 लाख रुपये के 15 पर्दे लगाए गए।

वियतनाम से आया 3 करोड़ रुपये की लागत का मार्बल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के रेनोवेशन में इस्तेमाल हुआ मार्बल वियतनाम से 3 करोड़ रुपये की लागत से आयात किया गया था। फर्श के जीर्णोद्धार के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले 'डियोर पर्ल मार्बल' का इस्तेमाल किया गया था। इतना ही नहीं मार्बल को ठीक करने में लगने वाले केमिकल पर 21,60,000 रुपए खर्च किए गए।

गौरतलब है कि साल 2013 में अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि न वह और न ही उनके कोई मंत्री सरकार द्वारा प्रदान किए गए बंगलों का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने यह जोर देकर कहा था कि उन्हें छोटे सरकारी फ्लैट आवंटित किए जाएंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण