लाइव न्यूज़ :

RRB ALP Recruitment 2024: आज है अंतिम तारीख, कर दें अप्लाई वरना हो जाएगी देर

By आकाश चौरसिया | Updated: February 19, 2024 12:32 IST

परीक्षा के लिए जो भी अभ्यर्थी 18 साल के हो या उनकी उम्र (1 जुलाई, 2024 तक)  30 वर्ष की हो गई हो, वे सभी अभ्यर्थी इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे सरकारी नियम के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में रिजर्व कोटे से आने वाले कैंडिडेट को छूट भी मिलेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देआरआरबी एलपी रिक्रूटमेंट 2024 की आज है अंतिम तिथिइसलिए कैंडिडेट जान लें पूरी प्रक्रियाआवेदन प्रक्रिया को बहुत ध्यान से देखकर भरें

RRB ALP Recruitment 2024: रेलवे में सहायक लोको पायलट के लिए होने वाली भर्ती के लिए आज अंतिम तारीख है, इसलिए जो भी योग्य कैंडिडेट हैं, वो बिना देरी के इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। भारतीय रेलवे इसके लिए कुल 5,696 पदों पर भर्ती कर रहा है। 

परीक्षा के लिए जो भी अभ्यर्थी 18 साल के हो या उनकी उम्र (1 जुलाई, 2024 तक)  30 वर्ष की हो गई हो, वे सभी अभ्यर्थी इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे सरकारी नियम के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में रिजर्व कोटे से आने वाले कैंडिडेट को छूट भी मिलेगी। 

क्या है शुल्क?अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनताजि, पूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है। अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन पांच चरणों में होगा..पहले दो चरण में उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी 1, सीबीटी 2) देना होगा, फिर इसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट से गुजरना होगा और डॉक्यूमेंट वेरिफाई किए जाएंगी और आखिर में मेडिकल जांच से उन सभी अभ्यर्थियों को पास करना होगा, जो अभी तक कई चरण पास कर चुके हैं। 

फॉर्म भरने के लिए फोटो का साइजइसके साथ पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए हाल की तस्वीर, जो सफेद बैकग्राउंड में रंगीन फोटो हो और इसके लिए फॉर्मेट 30-70 किलोबाइट का ही मान्य होगा। 

इस वर्ग से आने वाले छात्रों के लिए क्यों जरुरी है प्रमाण-पत्रइसके साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से आने वाले कैंडिडेट को अपना जाति प्रमाण पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में ऑनलाइन जमा करना होगा और वो 500 केबी से ज्यादा न हो, इस बात का भी उन्हें ध्यान रखना होगा। एससी, एसटी प्रमाणपत्र केवल मुफ्त ट्रेन यात्रा पास के उद्देश्य के लिए आवश्यक है। आरआरबी ने उम्मीदवारों से फोटो की कम से कम 12 प्रतियां निकालने को कहा है, जिनकी बाद के चरणों में आवश्यकता होगी।

टॅग्स :एजुकेशनरेल बजटRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?