लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में हालात ‘बिगड़ने’ वाला पत्र जारी करने वाले आरपीएफ अधिकारी का तबादला

By भाषा | Updated: July 29, 2019 19:41 IST

पत्र में आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त (बडगाम) सुदेश नुग्याल ने ‘‘कश्मीर में हालात बिगड़ने की आशंका’’ के मद्देनजर कानून-व्यवस्था से निपटने के लिए कर्मचारियों को कम से कम चार महीने के लिए रसद जमा कर लेने, सात दिनों के लिए पानी भंडारित कर लेने और गाड़ियों में ईंधन भर कर रखने को कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देघटनाक्रम से वाकिफ एक सूत्र ने बताया, ‘‘आदेश जारी करने वाले अधिकारी का स्थानांतरण कर दिया गया है।’’ पत्र से हलचल मच गयी और सोशल मीडिया पर भी इसे खूब साझा किया गया।

जम्मू कश्मीर में ‘‘बिगड़ते हालात’’ के बारे में विवादास्पद पत्र जारी करने वाले बडगाम के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी का तबादला कर दिया गया है।

सूत्रों ने सोमवार को इस बारे में बताया। पत्र में आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त (बडगाम) सुदेश नुग्याल ने ‘‘कश्मीर में हालात बिगड़ने की आशंका’’ के मद्देनजर कानून-व्यवस्था से निपटने के लिए कर्मचारियों को कम से कम चार महीने के लिए रसद जमा कर लेने, सात दिनों के लिए पानी भंडारित कर लेने और गाड़ियों में ईंधन भर कर रखने को कहा था।

घटनाक्रम से वाकिफ एक सूत्र ने बताया, ‘‘आदेश जारी करने वाले अधिकारी का स्थानांतरण कर दिया गया है।’’ पत्र से हलचल मच गयी और सोशल मीडिया पर भी इसे खूब साझा किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ऐसे संदेश के पीछे की मंशा पर सवाल उठाए। हालांकि, रेलवे ने स्पष्ट किया कि बिना किसी आधार के पत्र लिखा गया और अधिकारी के पास इसे जारी करने का अधिकार नहीं था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमित शाहमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?