लाइव न्यूज़ :

नई संसद के उद्घाटन को लेकर चल रहा विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, राष्ट्रपति से उद्घाटन कराने के लिए दायर हुई याचिका

By रुस्तम राणा | Updated: May 25, 2023 15:17 IST

देश की शीर्ष अदालत में गुरुवार को एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें निर्देश दिया गया है कि नए संसद भवन का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की शीर्ष अदालत में गुरुवार को एक जनहित याचिका दायर की गई हैजिसमें यह कहा गया है कि नए संसद भवन का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाए।देश की नई संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को पीएम मोदी के द्वारा किया जाएगा

नई दिल्ली: नई संसद भवन के उद्घाटन का विवाद अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। देश की शीर्ष अदालत में गुरुवार को एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें यह कहा गया है कि नए संसद भवन का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाए। यह पीआईएल तब सुप्रीम कोर्ट में डाली गई है जब कांग्रेस सहित 19 विपक्षी दलों ने कहा कि वे 28 मई को होने वाले उद्घाटन का बहिष्कार कर रहे हैं। लाइव लॉ इंडिया के अनुसार, याचिकाकर्ता ने कहा कि लोकसभा सचिवालय ने उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं करके संविधान का उल्लंघन किया है। 

वहीं उद्घाटन समारोह के बहिष्कार को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी नए संसद भवन के उद्घाटन के बहिष्कार में विपक्ष में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद की प्रमुख हैं और नरेंद्र मोदी सरकार उन्हें 28 मई को समारोह में आमंत्रित नहीं करके उनकी अनदेखी कर रही है। राउत ने कहा, "सभी विपक्षी नेता इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने राष्ट्रपति, एक आदिवासी महिला को आमंत्रित नहीं किया है।"

सेना (यूबीटी) के नेता ने भी अपना रुख दोहराया कि पहले नए संसद भवन की कोई आवश्यकता नहीं थी, क्योंकि मौजूदा संसद भवन आगे 100 वर्षों तक चल सकता था। इस बीच, वाईएसआरसीपी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने पुष्टि की कि उनकी पार्टी 28 मई को निर्धारित नए संसद भवन के उद्घाटन में भाग लेगी, जबकि तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने अभी तक फैसला नहीं किया है। ओडिशा के सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने भी कहा कि वह नए संसद भवन के उद्घाटन में हिस्सा लेगा।

कांग्रेस, वामपंथी, टीएमसी, सपा और आप सहित 19 विपक्षी दलों ने बुधवार को एक साथ आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें इसमें कोई मूल्य नहीं है। एक नई इमारत जब लोकतंत्र की आत्मा चूस ली गई है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टसंसदद्रौपदी मुर्मूनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज