लाइव न्यूज़ :

रोज वैली पोंजी घोटाला: 70 करोड़ की संपत्ति कुर्क, शाहरुख खान की आईपीएल टीम ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ भी शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 19:03 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ का स्वामित्व द नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है और इसके निदेशकों में अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के साथ ही अभिनेत्री जूही चावला के पति जय मेहता शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय ने कंपनी, उसके अध्यक्ष गौतम कुंडू और अन्य के खिलाफ 2014 में पीएमएलए के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। कुंडू को एजेंसी ने कोलकाता से 2015 में गिरफ्तार किया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने रोज वैली पोंजी घोटाले से जुड़ी एक धनशोधन जांच के सिलसिले में तीन कंपनियों की 70 करोड़ रुपये से अधिक की सम्पत्तियां कुर्क की हैं।

इनमें से एक अभिनेता शाहरुख खान द्वारा प्रवर्तित आईपीएल क्रिकेट टीम से जुड़ी कंपनी भी शामिल है। यह जानकारी एजेंसी ने सोमवार को दी। तीन कंपनियों में मल्टीपल रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, सेंट जेवियर्स कालेज, कोलकाता और नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान में कहा, ‘‘रोज वैली समूह से धनराशि प्राप्त करने वाली विभिन्न इकाइयों और व्यक्तियों तथा संबंधित इकाइयों की 70.11 करोड़ रुपये के अंकित मूल्य की चल एवं अचल सम्पत्तियां धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अस्थायी रूप से कुर्क की गई हैं।’’

तीन कंपनियों के बैंक खातों को भी कुर्क किया गया है जो कुल 16.20 करोड़ रुपये हैं। निदेशालय ने कहा कि इसके अलावा नवीनतम आदेश के तहत पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में रामनगर और महीशदल स्थित 24 एकड़ जमीन, मुम्बई के दिलकाप चैम्बर्स स्थित एक फ्लैट, कोलकाता के न्यू टाउन में ज्योति बसु नगर स्थित एक एकड़ जमीन और रोज वैली समूह का एक होटल भी कुर्क किया गया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ का स्वामित्व द नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है और इसके निदेशकों में अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के साथ ही अभिनेत्री जूही चावला के पति जय मेहता शामिल हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने कंपनी, उसके अध्यक्ष गौतम कुंडू और अन्य के खिलाफ 2014 में पीएमएलए के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। कुंडू को एजेंसी ने कोलकाता से 2015 में गिरफ्तार किया था। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता और भुवनेश्वर की अदालतों में कई आरोपपत्र दायर किए हैं।

टॅग्स :कोलकाताइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)शाहरुख़ खानप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए