लाइव न्यूज़ :

'प्रधानमंत्री चंदा दो धंधा लो योजना', टर्मिनल-1 की छत गिरने पर जयराम नरेश ने केंद्र सरकार को घेरा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 29, 2024 16:41 IST

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासन को एक्स पर आड़े हाथो लिया है। जयराम रमेश ने पूछा है कि क्या इन सभी हवाई अड्डों का निर्माण प्रधान मंत्री चंदा दो धंधा लो योजना के माध्यम से किया गया था?

Open in App
ठळक मुद्देटर्मिनल-1 की छत गिरने पर जयराम नरेश ने केंद्र सरकार को घेरा'प्रधानमंत्री चंदा दो धंधा लो योजना' बतायाहादसे के बाद से कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा शुक्रवार को तड़के ढह जाने के बाद से कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासन को एक्स पर आड़े हाथो लिया है। जयराम रमेश ने पूछा है कि क्या इन सभी हवाई अड्डों का निर्माण प्रधान मंत्री चंदा दो धंधा लो योजना के माध्यम से किया गया था?

कांग्रेस नेता ने एक्स पर लिखा, "29 जून: राजकोट हवाईअड्डे की छत गिरी, 28 जून: दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल I की छत गिर गई, 27 जून: जबलपुर हवाईअड्डे की छत गिरी, क्या इन सभी हवाई अड्डों का निर्माण प्रधानमंत्री चंदा दो धंधा लो योजना के माध्यम से किया गया था?"

बता दें कि बीते कुछ दिनों में देश में बुनियादी ढांचों से जुड़ी कई हादसे हुए हैं। शनिवार, 29 जून को  भारी बारिश के कारण गुजरात में राजकोट हवाई अड्डे के टर्मिनल के बाहर का छज्जा गिर गया। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यह घटना 28 जून को दिल्ली के टर्मिनल 1 पर इसी तरह की घटना के बाद हुई जहां छत गिरने से एक की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इसके अतिरिक्त, 27 जून को जबलपुर हवाई अड्डे पर छत गिरने से हवाई अड्डे की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता के बारे में और चिंताएँ बढ़ गईं।

दिल्ली की घटना के बाद नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने स्थिति का जायजा लेने के लिए हवाई अड्डे का दौरा किया और राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मुलाकात की। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालक है, जिसका नेतृत्व जीएमआर समूह करता है। टर्मिनल-1 की जिस छत का हिस्सा गिरा है, उसका निर्माण 2008-09 में हुआ था। इस काम को जीएमआर ने निजी ठेकेदारों को ठेके पर दिया था। 

टॅग्स :कांग्रेसJairam Rameshदिल्लीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम