लाइव न्यूज़ :

Rohini court firing: जिस जेल में गोगी, टिल्लू गैंग के सदस्य बंद हैं, उसकी सुरक्षा बढ़ी, वकील एक दिन की हड़ताल पर

By उस्मान | Updated: September 25, 2021 12:48 IST

गोलीबारी में तीन गैंगस्टर के मारे जाने की घटना के एक दिन बाद उन जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है जहां गोगी और टिल्लू गिरोह के सदस्य बंद हैं

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की जेलों में सुरक्षा बढ़ी वकीलों ने जांच की मांग की, कार्य बहिष्कार का आह्वान कियावकीलों के वेश में बंदूकधारियों ने रोहिणी अदालत के अंदर गैंगस्टर गोगी को गोली मारी 

नयी दिल्ली: रोहिणी अदालत कक्ष में गोलीबारी में तीन गैंगस्टर के मारे जाने की घटना के एक दिन बाद उन जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है जहां गोगी और टिल्लू गिरोह के सदस्य बंद हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

जेल में बंद गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के वकील के वेष में आए दो हमलावर शुक्रवार को भीड़भाड़ वाली रोहिणी अदालत कक्ष के अंदर नाटकीय रूप से गोलीबारी में मारे गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। 

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया, ‘‘सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारी उन जेलों पर कड़ी नजर रख रहे हैं जहां गोगी और टिल्लू गिरोह के सदस्य बंद हैं।’’ 

पुलिस को संदेह है कि अदातल कक्ष की घटना के पीछे टिल्लू गिरोह का हाथ है। गोगी और टिल्लू गिरोह के बीच कथित तौर पर कई साल से टकराव है। अदालत कक्ष में गोलीबारी की घटना के वीडियो फुटेज में पुलिसकर्मी और वकील अदालत कक्ष संख्या 207 के अंदर गोलियां चलने के दौरान दहशत में भागते दिखे। 

घटना ने सुरक्षा खामियों को उजागर किया है। वकीलों के वेष में दो बंदूकधारी प्रतिद्वंद्वी गिरोह के थे। पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1.15 बजे हुई, जब गोगी को सुनवाई के लिए अदालत कक्ष में ले जाया गया।  

वकीलों ने जांच की मांग की, कार्य बहिष्कार का आह्वान कियारोहिणी अदालत में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना को लेकर अधिवक्ता संगठनों ने जांच की मांग की और राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात जिला अदालत परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था की पुन: समीक्षा किए जाने की मांग के साथ शनिवार को कार्य का बहिष्कार करने का आह्वान किया। 

इस घटना में एक गैंगस्टर समेत तीन लोग मारे गए हैं। दिल्ली में सभी जिला अदालत बार एसोसिएशन की समन्वय समिति ने शनिवार को कार्य बहिष्कार का आह्वान किया और कहा कि वह आगे के कदमों को लेकर सोमवार को होने वाली बैठक में फैसला करेंगे। 

वकीलों के वेश में बंदूकधारियों ने रोहिणी अदालत के अंदर गैंगस्टर गोगी को गोली मारी रोहिणी अदालत में शुक्रवार को गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की वकीलों के वेश में दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की तेज जवाबी गोलीबारी में दोनों हमलावर भी मारे गए। 

गोलीबारी के वीडियो फुटेज में दिख रहे दो हमलावर प्रतिद्वंद्वी गिरोह से थे, जिसमें गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच हाथापाई हुई, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि कोई और घायल या मौत नहीं हुई। 

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि दोनों हमलावर दिल्ली के मोस्ट वांटेड में से एक विचाराधीन कैदी गोगी के साथ मारे गए। उन्होंने कहा, "पुलिस टीम ने दो हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई शुरू की, जो वकीलों की पोशाक में थे और गोगी पर हमला किया था। गोगी के साथ दोनों हमलावर मारे गए।" 

बाद में, दिल्ली पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, "दो गैंगस्टर पुलिस की तत्काल जवाबी गोलीबारी में मारे गए, क्योंकि उन्होंने आज दोपहर रोहिणी अदालत परिसर में एक गैंगस्टर यूटीपी (विचाराधीन कैदी) पर वकीलों की पोशाक में गोलियां चलाईं। सभी तीन गैंगस्टर मारे गए। कोई अन्य घायल या मौत नहीं हुई।" 

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप