लाइव न्यूज़ :

सारण लोकसभा सीट से चुनाव में मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई रोहिणी आचार्य, लिखा धमकी भरा पोस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2024 19:40 IST

चुनाव में राजीव प्रताप रूडी को 4 लाख 71 हजार 752 मत मिले जबकि रोहिणी आचार्य को 4 लाख 58 हजार 91 मत मिले। राजीव प्रताप रूडी से करारी हार के बाद रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर फिर से सक्रिए हो गई हैं।

Open in App

पटना: सारण लोकसभा सीट से 13 हजार 661 वोट से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी के हाथों पराजित हुईं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा है कि "जिसने जैसा किया है, वो वैसा भरेगा..जहरीले कांटों की कटाई भी होगी और छंटाई भी। रोहिणी किसे निशाने पर लेकर यह लिखा है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि रोहिणी का इशारा निर्दलीय प्रत्याशियों पर है जिसने सारा खेल बिगाड़ कर रख दिया। निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मण यादव को 22 हजार 43 वोट मिले जबकि निर्दलीय एक और प्रत्याशी शेख नौशाद को 16 हजार 103 वोट मिले। जबकि नोटा में 11 हजार 417 वोट चला गया। 

जबकि रोहिणी 13 हजार 661 वोट से चुनाव हार गई। यदि निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में नहीं होते तब जीत की संभावना सौ प्रतिशत थी। लेकिन निर्दलीय प्रत्याशियों ने सारा गणित ही बदल दिया। इससे पहले अपने अगले पोस्ट में रोहिणी ने लिखा है कि 'जीत और हार तो सोच पर निर्भर करती है, मान लिया तो हार और ठान लिया तो जीत.. ठीक ऐसे ही भीतरघात और विश्वासघात को भी परख और पहचान से परास्त किया जाता है.. परख भी है, पहचान भी और परास्त करने की काबिलियत भी.. प्रहार भी होगा.. प्रतिकार भी.. पहली बाधा से तनिक भी विचलित नहीं, अभी तो बहुत ऊंची उड़ान भरनी है.. मेरा परिवार मेरी ताकत है, मेरा विश्वास भी.. वादा है मेरा" हौसलों के आड़े आने वाली हर रुकावट को पीछे छोड़ करूंगी हर मैदान फतेह.. हर मैदान फतेह। 

बता दें कि चुनाव में राजीव प्रताप रूडी को 4 लाख 71 हजार 752 मत मिले जबकि रोहिणी आचार्य को 4 लाख 58 हजार 91 मत मिले। राजीव प्रताप रूडी से करारी हार के बाद रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर फिर से सक्रिए हो गई हैं। 2009 में सारण लोकसभा सीट से लालू प्रसाद यादव ने खुद चुनाव लड़ा था तब 50 हजार वोट से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से वह चुनाव जीत गये थे। फिर 2014 में लालू ने पत्नी राबड़ी देवी को इस सीट से खड़ा किया, लेकिन राजीव प्रताप रूडी ने जीत दर्ज की। जिसके बाद 2019 में लालू के समधी चंद्रिका राय भी रूडी के खिलाफ खड़े हो गये लेकिन उन्हें भी हार का मुंह देखना पड़ गया। लालू परिवार की हार का बदला लेने के लिए रोहिणी आचार्य 2024 में सारण से चुनाव लड़ने का फैसला लिया। चुनाव के मैदान में उतरी रोहिणी ने जीत के लिए दिन रात मेहनत की लेकिन सफलता नहीं मिली। एक बार फिर राजीव प्रताप रूडी ने सारण सीट पर जीत दर्ज कराई।

टॅग्स :आरजेडीसरन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह