लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के हेड ऑफिस पर फेंका गया रॉकेट मेड-इन-पाकिस्तान था

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 10, 2022 22:14 IST

पंजाब पुलिस ने इंटेलिजेंस विंग के हेड ऑफिस पर हुए रॉकेट हमले के मामले में जानकारी साझा करते हुए बचाया कि हमले को खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह "रिंडा" के गुर्गों ने अंजाम दिया है। रिंडा खुद पाकिस्तान में छुपा है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के हेड ऑफिस पर हुए रॉकेट हमले के साजिश पाकिस्तान में रची गईइस हमले को खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह "रिंडा" के गुर्गों ने अंजाम दियाहमले को अंजाम देते हुए रिंडा" के गुर्गे खुफिया विभाग की बिल्डिंग के पास ही छुपे हुए थे

मोहाली: पंजाब पुलिस ने इंटेलिजेंस विंग के हेड ऑफिस पर हुए रॉकेट हमले के पीछे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की साजिश बताया है। पंजाब पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हमले में इस्तेमाल हुआ रॉकेट पाकिस्तान में बना था और उसे चलाने के लिए आरपीजी का इस्तेमाल किया गया था।

पंजाब पुलिस ने जो जानकारी साझा की है, उसके अनुसार इस हमले को खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह "रिंडा" के गुर्गों ने अंजाम दिया है, जो खुद पाकिस्तान में छुपा है। पुलिस ने बताया कि हमले को अंजाम देते हुए आतंकी खुफिया विभाग की बिल्डिंग के पास ही छुपे हुए थे और हमले को अंजाम देने के लिए लगभग 80 मीटर दूरी से आरपीजी के दरिये रॉकेट तो दागा था।

समाचार वेबसाइट 'इंडिया टुडे' के मुताबिक पुलिस को इस बात की जानकारी तब हुई, जब उसने हमले के वक्त उस इलाके में एक्टिव सभी मोबाइल फोन्स का डेटा खंगाला। घटना के संबंध में बात करते हुए मोहाली के पुलिस अधीक्षक हरविंदर संधू ने बताया था कि रॉकेट को जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक टीम खुफिया दफ्तर में आयेगी।

मालूम हो कि मोहाली पुलिस ने इस हमले के मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनके साथ कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने हमले में इस्तेमाल हुए लॉन्चर को भी बरामद कर लिया है।

बीती रात मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के हेड ऑफिस पर रॉकेट के जरिये हमला किया गया था. जिसमें किसी सुरक्षाकर्मी को चोट तो नहीं आयी लेकिन हमले के कारण दफ्तर की कई खिड़कियां के शीशे चकनाचूर हो गये थे।

विस्फोट के कारण पाकिस्तान के सीमावर्ती अन्य राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एहतियात के तौर पर भारत-पाक सीमा पर गश्त को और भी बढ़ा दिया गया है और ड्रोन कैमरों से तगड़ी निगरानी की जा रही है ताकि सीमा पार से विस्फोटकों, हथियारों और ड्रग्स तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। 

टॅग्स :पंजाबPunjab Policeपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?