लाइव न्यूज़ :

मुरादाबाद के बाद अब गाजियाबाद में भी लगे रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर, लिखा- रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 9, 2019 11:17 IST

प्रियंका गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद से रॉबर्ट वाड्रा ने भी सक्रिय राजनीति में आने के संकेत दिए हैं।

Open in App

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की सक्रिय राजनीति में एंट्री की सुगबुगाहट तेज हो गई है। शनिवार को राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन के बाहर उनका पोस्टर लगाया गया। पोस्टर को गाजियाबाद यूथ कांग्रेस ने लगाया है। इसमें लिखा है- गाजियाबाद करे पुकार, रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार। इस पोस्टर में रॉबर्ट वाड्रा के साथ यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस मरासचिव प्रियंका गांधी की भी तस्वीर लगी है।

इससे पहले यूपी के मुरादाबाद में कांग्रेस नेताओं ने रॉबर्ट वाड्रा से चुनाव लड़ने की गुजारिश की थी। मुरादाबाद में लगे पोस्ट में लिखा था- रॉबर्ट वाड्रा जी मुरादाबाद संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए आपका स्वागत है। हालांकि कांग्रेस ने रॉबर्ट वाड्रा की राजनीति में एंट्री की खबरों से इनकार किया है।

जब राजनीति में शामिल होने और चुनाव लड़ने के बारे में सवाल पूछा गया तो रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'सबसे पहले तो मैं अपने ऊपर लगे निराधार आरोपों से मुक्त होना चाहता हूं। लेकिन हां, मैं इसके लिए काम करूंगा। कोई जल्दबाजी नहीं है। लोगों को यह महसूस करना चाहिए कि मैं भी कुछ बदलाव ला सकता हूं... यह सब वक्त की बात है।'

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसप्रियंका गांधीगाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

क्राइम अलर्टGhaziabad: मंदिर से लौट रहे परिवार पर हमला, गर्भवती महिला समेत 9 लोग लहूलुहान; इलाके में तनाव

भारतगाजियाबाद में ओले, दिल्ली में बारिश, दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टकौन है सलीम वास्तिक?, 31 साल बाद अरेस्ट, 1995 में व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे को मार डाला था

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की