लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा ने विदेश जाने के लिए मांगी अनुमति, दिल्ली की कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

By विनीत कुमार | Updated: December 7, 2019 12:43 IST

रॉबर्ट वाड्रा पर लंदन में 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित 17 करोड़ रुपए की सम्पत्ति की खरीदारी में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। उनके खिलाफ धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देरॉबर्ट वाड्रा ने दो हफ्ते के लिए विदेश जाने की मांगी कोर्ट से अनुमतिदिल्ली की कोर्ट ने वाड्रा ने दायर की याचिका, ईडी से मांगा अदालत ने जवाब

रॉबर्ट वाड्रा ने चिकित्सा के लिए विदेश जाने की अनुमति हासिल करने के लिए दिल्ली के एक कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वाड्रा ने अपनी याचिका में कहा है कि चिकित्सा सहित बिजनेस के काम के लिए भी उन्हें दो हफ्तों के लिए विदेश जाना है। कोर्ट ने अब वाड्रा की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय का जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।

इससे पहले इसी हफ्ते रॉबर्ट वाड्रा के अग्रिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई 23 दिसंबर के लिए टल गई। ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा सहित मनोज अरोड़ा को मिले अग्रिम जमानत के खिलाफ याचिका दायक की है। हालांकि, संबंधित जज के गुरुवार को छुट्टी पर रहने के कारण इस मामले की सुनवाई को दिल्ली की एक कोर्ट की ओर से फिलहाल टाल दिया गया।  

वाड्रा पर लंदन में 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित 17 करोड़ रुपए की सम्पत्ति की खरीदारी में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। उनके खिलाफ धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत जांच की जा रही है। ईडी कहता रहा है कि वह रॉबर्ट वाड्रा को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करना चाहता है क्योंकि धनशोधन मामले में ‘धन के लेन-देन की कड़ियों’ से कथित रूप से उनका सीधा संबंध है।

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्रादिल्लीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण