लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2025: राजद राजद को लगा बड़ा झटका, मोहनिया सीट से राजद उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन हो गया रद्द

By एस पी सिन्हा | Updated: October 22, 2025 17:37 IST

Bihar Election 2025:  सियासी जानकारों का कहना है कि यह फैसला महागठबंधन के लिए बड़ा झटका है, खासकर उस वक्त जब तेजस्वी यादव सीट बंटवारे के विवाद को संभालने में जुटे हैं।

Open in App

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन का ग्रह नक्षत्र ठीक ठाक नहीं चल रहा है। पहले सीट बंटवारे को लेकर खींचतान और अब उम्मीदवारों के नामांकन पर विवाद। सबसे ताजा झटका कैमूर जिले की मोहनिया सीट से लगा है, जहां राजद उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद ने 12 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। लेकिन अब नामांकन रद्द होने के बाद इस सीट पर राजद का कोई उम्मीदवार नहीं होगा। 

आयोग ने श्वेता सुमन उत्तर प्रदेश का मूल निवासी मानते हुए यह फैसला लिया है। दरअसल, भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। भाजपा का आरोप था कि श्वेता सुमन बिहार की मूल निवासी नहीं हैं बल्कि वो उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सकलडीहा की रहने वाली हैं। भाजपा के लीगल सेल प्रमुख विद्यांचल राय ने बताया कि 2020 में श्वेता सुमन ने अपने नामांकन पत्र में यूपी का पता लिखा था, लेकिन इस बार बिहार का पता दिया है। भाजपा का कहना है कि ये गलत जानकारी देना है और यह चुनाव नियमों का उल्लंघन है।

नियमों के मुताबिक आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने का अधिकार सिर्फ बिहार के मूल निवासी को ही हो सकता है। इसलिए इस पर कार्रवाई की जाए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए निर्वाचन आयोग ने श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया। उल्लेखनीय है कि मोहनिया विधानसभा सीट से इस बार भाजपा की संगीता कुमारी और राजद की श्वेता सुमन के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा था।

संगीता कुमारी ने 2020 के चुनाव में राजद के टिकट पर जीत दर्ज की थी और भाजपा उम्मीदवार निरंजन राम को 12 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। लेकिन 2024 में वे भाजपा में शामिल हो गईं और अब एनडीए की उम्मीदवार हैं। अब श्वेता सुमन का नामांकन रद्द होने के बाद मोहनिया सीट पर भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। सियासी जानकारों का कहना है कि यह फैसला महागठबंधन के लिए बड़ा झटका है, खासकर उस वक्त जब तेजस्वी यादव सीट बंटवारे के विवाद को संभालने में जुटे हैं।

वहीं, नामांकन रद्द होने पर श्वेता सुमन ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनके उम्मीदवार को मुझ से, मेरी पार्टी और राजद की सरकार के आने का डर है। इसीलिए वे अन्याय कर रहे हैं... मैं यहां 20 साल से रह रही हूं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?