लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय स्तर पर जातिगत जनगणना कराने और आरक्षण की सीमा को बढ़ाने की मांग को लेकर राजद ने दिया बिहार में धरना

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2024 15:59 IST

राष्ट्रीय स्तर पर जातिगत जनगणना कराने और बिहार में आरक्षण की सीमा को 65 बढ़ाये जाने के निर्णय को नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न जगहों पर धरना दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआरक्षण की सीमा को बढ़ाने की मांग को लेकर राजद ने दिया बिहार में धरनाराष्ट्रीय स्तर पर जातिगत जनगणना कराने की भी मांगतेजस्वी ने यह भी कहा कि राजद सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखेगा

पटना: राष्ट्रीय स्तर पर जातिगत जनगणना कराने और बिहार में आरक्षण की सीमा को 65 बढ़ाये जाने के निर्णय को नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न जगहों पर धरना दिया। पटना में राजद कार्यालय के सामने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई नेता भी धरने पर बैठे और नीतीश सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह आरक्षण को खत्म करना चाहती है। 

तेजस्वी ने यह भी कहा कि राजद सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखेगा। वे सरकार को जातिगत जनगणना कराने के लिए मजबूर करेंगे। जातिगत जनगणना की हमारी मांग बहुत पुरानी है। उन्होंने जदयू पर हमला बोलते हुए कहा कि वही ना बोलते थे कि शेड्यूल 9 में इसको डाला जाए। हम लोग इस बात को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन वो लोग क्या कर रहे हैं? तेजस्वी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जब जनता दल के अध्यक्ष थे, तभी से यह हमारी मांग रही है। 

उन्होंने कहा कि लालू यादव ने 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सामने भी जातिगत जनगणना की मांग उठाई थी। इस मुद्दे पर उन्होंने संसद में पुरजोर तरीके से अपनी बात रखी थी और जब सरकार ने इस मांग को स्वीकार कर लिया था, तभी संसद चलने दी थी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने 10 वर्षों बाद होने वाली 2021 की जनगणना भी नहीं कराई। 

तेजस्वी ने कहा कि यह साफ दिख रहा है कि भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछड़ों, दलितों के खिलाफ हैं और चाहे कुछ भी हो जाए, हमारी पार्टी और हमारे लोग इस आरक्षण को शामिल करेंगे। वहीं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि  सत्ता में यही लोग बैठे हैं, केंद्र में भी सरकार है, फिर भी ये लोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे सके। उल्टा जब केंद्र ने मना कर दिया तो ये लोग ताली बजा रहे थे। तेजस्वी ने कहा कि केंद्र बिहार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहारआरजेडीतेजस्वी यादवआरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष