लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में 'चूक' को लेकर बिहार में गरमायी सियासत, आरजेडी ने कसा तंज, लालू ने साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2022 19:58 IST

राजद के किसान प्रकोष्ठ ने कहा है कि किसान एक साल तक सड़क पर रहे तो सुध नहीं ली, लेकिन खुद महज 15 मिनट सड़क पर बिताने पड़े तो आफत के ढोल बजने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम की सुरक्षा चूक मामले में राजद के किसान प्रकोष्ठ ने कसा तंजयुवा राजद ने पीएम मोदी को बताया 'तानाशाह'

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब में चूक होने पर बिहार में भी सियासत होने लगी है। इस पूरे मामले पर सियासी बयानबाजी ने रफ्तार पकड़ ली है और राजद ने इसे सामान्य घटना करार देते हुए तंज कसा है। राजद के किसान प्रकोष्ठ ने कहा है कि किसान एक साल तक सड़क पर रहे तो सुध नहीं ली, लेकिन खुद महज 15 मिनट सड़क पर बिताने पड़े तो आफत के ढोल बजने लगे।

राजद ने लालू प्रसाद यादव का एक पुराना वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें वे प्रधानमंत्री की जान की कीमत एक आम आदमी की जान के बराबर बताते सुने जा रहे हैं। लालू इसमें कहते हैं, ''एक नेता और एक प्रधानमंत्री के जान की जितनी कीतम है, उतना आम इंसान के जान की भी कीमत है।'' इस मामले में युवा राजद ने भी प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए अपने ट्वीट में उन्‍हें तनाशाह करार दिया है।

साथ ही लिखा है कि पांच सौ किसान मेरे लिए मरे, पूछने वाले को पांच मिनट रुकना क्या पड़ा तो आफत आ गई। तानाशाह कायर होते हैं। इसके साथ ही राजद ने प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए लिखा है कि अब यह बात किसी अहंकारी को कौन समझाए कि पांच सौ किसानों की जान की कीमत पांच सौ प्रधानमंत्री के बराबर है। इसके लिए किसी आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री के मरने की जरूरत नहीं है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली थी। खराब मौसम के कारण भटिंडा हवाईअड्डे से वहां सड़क मार्ग से जाते वक्‍त हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किलोमीटर पहले प्रधानमंत्री के काफिले को एक फ्लाइओवर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर रोक दिया।

प्रधानमंत्री वहां 15 से 20 मिनट तक फंसे रहे। इसे गृह मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक माना है। मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। इस बीच पंजाब सरकार ने जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बना दी है।

टॅग्स :आरजेडीनरेंद्र मोदीलालू प्रसाद यादवFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए