लाइव न्यूज़ :

संघ के अंगूठे के नीचे है मोदी सरकार- बोले राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, पीएम के बारे में कही बड़ी बात

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2022 18:22 IST

मामले में बोलते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो बता रहा है कि युवाओं में आत्महत्या की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हुई है, लेकिन इन सबसे बेखबर नरेंद्र भाई के भाषणों में देश में सबकुछ हरा-हरा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने पीएम मोदी और संघ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार संघ के अंगूठे के नीचे है। यही नहीं उन्होंने पीएम मोदी के संपत्ति वृद्धि पर भी सवाल उठाए है।

पटना: राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने आरएसएस और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 73 वर्ष पहले गोलवलकर जी ने जो सपना देखा था, उसे संघ ने नरेंद्र भाई को प्रधानमंत्री बनवा कर पूरा कर लिया है। 

संघ के अंगूठे के नीचे है मोदी सरकार- शिवानंद तिवारी

इस पर आगे बोलते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा है कि आज दिल्ली में बैठी मोदी सरकार संघ के अंगूठे के नीचे है। तिवारी ने कहा कि संघ को पता है कि मोदी सरकार अनंत काल तक नहीं चलने वाले है इसलिए वह जल्दी जल्दी अपना एजेंडा लागू करवाने के लिए बेचैन दिखाई दे रहा है।

शिवानंद तिवारी ने गोवलकर के भगवान श्री कृष्ण वाले विचार का किया जिक्र

यही नहीं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आरएसएस और नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए आगे कहा कि मुझे याद है कि 1949 के जुलाई महीने में पत्रकारों ने गोलवलकर जी से सवाल पूछा था कि आप सत्ता पर कब्जा करना चाहते हैं। इसपर उनका जवाब था कि इस विषय में ‘हम भगवान श्री कृष्ण का विचार सामने रखते हैं। वे एक बड़े साम्राज्य को अपने अंगूठे के नीचे रखते थे, लेकिन स्वंय कभी राजा नहीं बने।'

अकेले कंधे पर पार्टी का बोझ कितना उठाएंगे मोदी जी-राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 

मामले में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि यूं देखा जाए तो नरेंद्र भाई का दम अब उखड़ने लगा है। अकेले कंधे पर इतनी बड़ी पार्टी का बोझ ढोना कोई साधारण काम नहीं है। यह असाधारण जवाबदेही नरेंद्र भाई ने स्वेच्छा से अपने कंधे पर उठाया हुआ है। 

शिवानंद तिवारी ने संघ द्वारा ऊंची जातियों के आरक्षण का भी जिक्र किया है

तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का ऊंची जातियों को भी आरक्षण के दायरे में ले आने के इस एजेंडा को पूरा करने के लिए नरेंद्र भाई ने न सिर्फ तत्परता दिखलाई, बल्कि उसके लिए उन्होंने तिकड़म का भी सहारा लिया है। 

एक साथ दो तरीके से काम कर रही है मोदी सरकार

उन्होंने कहा कि यह साफ दिखाई दे रहा है कि मोदी सरकार एक तरफ संघ के एजेंडे को बहुत तत्परता के साथ तो लागू कर ही रही है। वह कॉरपोरेट घरानों की भी उसी मुस्तैदी के साथ सेवा कर रही है। मोदी काल में जिस प्रकार उनकी संपत्ति में वृद्धि हुई है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में इतनी भयानक आर्थिक गैरबराबरी कभी नहीं देखी गई थी। 

पीएम मोदी के भाषण में सबकुछ है हरा-हरा- शिवानंद तिवारी

देशभर से संपूर्ण परिवार द्वारा आत्महत्या की खबरें आ रही है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो बता रहा है कि युवाओं में आत्महत्या की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हुई है, लेकिन इन सबसे बेखबर नरेंद्र भाई के भाषणों में देश में सबकुछ हरा-हरा है। 

टॅग्स :आरजेडीनरेंद्र मोदीBJPआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?