लाइव न्यूज़ :

राजद कार्यकारिणीः अल्पसंख्यक नेताओं का प्रतिनिधित्व कम!, गोपालगंज उपचुनाव में हार के बाद एम-वाई समीकरण पर असर, मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना का नाम गायब

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2022 18:15 IST

RJD Executive: गोपालगंज उपचुनाव में राजद उम्मीदवार की हार 1700 वोटों से हुई थी, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार को 12 हजार से ज्यादा वोट पड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देकुढ़नी में असदुद्दीन ओवैसी ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।कुढ़नी में पांच दिसंबर को वोट पड़ने वाले हैं।लालू यादव के खासमखास रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब का नाम गायब है।

पटनाः बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से राजद की मुश्किलें बढती दिख रही हैं। हाल यह है कि उसका मजबूत जनाधार माय(एम-वाई) समीकरण खिसकता नजर आ रहा है। गोपालगंज में हुए उप चुनाव में इसका संकेत भी मिल चुका है। इसके बाद राजद के द्वारा उठाये गये कदमों में भी इसबात का संकेत मिला है राजद भी अब उनको ज्यादा तवज्जो देने के मूड में नही है।

शायद यही कारण है कि संगठन में हुए फेरबदल में राजद के द्वारा अल्पसंख्यकों पर भरोसा कम किया गया है। हालांकि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव राज्य में अल्पसंख्यकों के बड़े हिमायती माने जाते हैं। अल्पसंख्यक समाज भी उन्हें अपना लोकप्रिय नेता मानता है। उल्लेखनीय है कि लालू पहले अपनी सरकार हो या संगठन मुसलमानों को काफी तरजीह देते थे।

लेकिन लालू के हस्ताक्षर से पुनर्गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी, केन्द्रीय संसदीय बोर्ड और राज्य संसदीय बोर्ड की जो सूची जारी की गई है, इसमें अल्पसंख्यक नेताओं का प्रतिनिधित्व पहले की तुलना में कम है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मुख्य 53 सदस्यों में सिर्फ एक प्रमुख नाम डा. अशफाक करीम का है।

केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के 11 सदस्यों में सिर्फ एक और राज्य संसदीय बोर्ड के 15 सदस्यों में दो अल्पसंख्यक नेता हैं। लालू के करीबी अब्दुल बारी सिद्दीकी पहले की तरह प्रधान महासचिव के पद पर बरकरार हैं। इसके अतिरिक्त वह दोनों बोर्ड के भी सदस्य हैं। सिद्दीकी के अलावा राज्य संसदीय बोर्ड  में तनवीर हसन का नाम है।

इस पूरी सूची से कभी लालू के खासमखास रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब का नाम गायब है। जबकि वह पिछली राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ-साथ केन्द्रीय  संसदीय बोर्ड की भी सदस्य थीं। जानकार सूत्रों के अनुसार हिना शहाब पर यह आरोप है कि हाल में  हुए गोपालगंज उपचुनाव में पार्टी की हार का कारण वही रही हैं।

सूत्रों की माने तो गोपालगंज में पार्टी की हार का कारण जो भी रहा हो, चुनाव  के वक़्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दो बोर्डों मे से भी किसी में मरहूम मो.शहाबुद्दीन की पत्नी का नाम नहीं होने से अकलियतों के बीच गलत संदेश गया है। इससे कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार को नुकसान हो सकता है।

गौरतलब है कि गोपालगंज उपचुनाव में राजद उम्मीदवार की हार 1700 वोटों से हुई थी, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार को 12 हजार से ज्यादा वोट पड़े थे। कुढ़नी में भी ओवैसी ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। वहां पांच दिसंबर को वोट पड़ने वाले हैं।

टॅग्स :उपचुनावआरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवराबड़ी देवीमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी