लाइव न्यूज़ :

राजद ने जदयू के साथ किसी भी तरह के गठजोड़ को नकारा, कहा- 'नीतीश कुमार के साथ मिलकर नहीं बनाएंगे सरकार'

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2022 20:23 IST

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी नीतीश कुमार के सहयोग से सरकार का गठन नहीं करेगी और इस संबंध में राजद-जदयू के बीच कोई बात नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में राजद ने जदयू के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना से इनकार किया हैराजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि हम अपने बल पर हर युद्ध के लिए तैयार हैं जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद विधायक और सांसदों की होने वाली बैठक सामान्य है

पटना: बिहार में चरम पर पहुंच चुकी सियासी सरगर्मी के बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि हम हर युद्ध के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने जदयू के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ मिलकर राजद सरकार नहीं बना रही है। नीतीश कुमार से बिहार में सरकार बनाने को लेकर हमारी कोई बात नहीं हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में नीतीश और तेजस्वी यादव के साथ आने की संभावना निकट भविष्य में नहीं है। जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद विधायक और सांसदों की होने वाली बैठक का मकसद राजद के संगठन को मजबूती प्रदान करना है। बिहार विधानसभा चुनाव 2024 और लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ी तैयारियों को लेकर राजद ने यह बैठक बुलाई है।

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा आने वाले समय में किस प्रकार से पार्टी बिहार में खुद सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित करे, कैसे सबसे ज्यादा सीटें जीतें? इसे लेकर राजद के विधायकों और सांसदों की बैठक होगी। इस बैठक का किसी नए सियासी समीकरण से कोई मतलब नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को हमने आमंत्रित नहीं किया है, गठबंधन को लेकर उनसे हमारी कोई बात नहीं हुई है। हमने किसी को प्रस्ताव नहीं भेजा है। ऐसी कयासबाजी पर आश्चर्य प्रगट करते हुए सिंह ने कहा कि समझ में नहीं आता है कि इस तरह की अफवाहें कहां से शुरू होती हैं और कौन लोग इसके पीछे हैं। हमें इस बात की कोई भी जानकारी नहीं है।

दरअसल ऐसी संभावना जताई जा रही है कि नीतीश कुमार जल्द ही एनडीए से नाता तोड़ सकते हैं। वे राजद के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार बनाने को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं। इसे लेकर मंगलवार को होने वाली जदयू की बैठक में बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। इस बीच आज राजद की बैठक हुई है। वहीं कांग्रेस और वाम दल सहित 'हम' ने भी पार्टी की बैठक बुलाई है। इसलिए बिहार में अचानक से इन बैठकों के होने से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि अगले 48 घंटे बिहार की राजनीति के लिए बेहद खास होंगे क्योंकि इस दौरान सभी दलों की होने वाली बैठक में क्या निर्णय होता है, उसी से बिहार की राजनीति के नए समीकरण का भविष्य तय होगा।

टॅग्स :आरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारतेजस्वी यादवJagdanand Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप