लाइव न्यूज़ :

RJD Council meeting: संघ और भाजपा से पुरानी दुश्मनी, राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा-2024 में भाजपा को धूल चटाकर रहेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2022 17:48 IST

RJD Council meeting: लालू यादव ने भाजपा को दंगाई पार्टी बताते हुए कहा कि दंगाइयों के सामने हर पार्टी झुकी है, लेकिन मैं अब तक नहीं झुका।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का काम शुरू हो गया है।बिहार में भाजपा अकेली हो गई है और पूरे देश में उसे अलग-धलग कर दिया जाएगा। नीतीश कुमार जल्द ही सोनिया गांधी से मिलकर विपक्षी एकता को लेकर बैठक करेंगे।

पटनाः राजद के राज्य परिषद की बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। बैठक में मंच पर लंबे समय के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव दिखे। यही नहीं जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद पहलीबार राजनीतिक भाषण भी दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर करारा हमला बोला।

 

 

पार्टी के राज्य परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेकेंगे। मोदी सरकार के खिलाफ देश की सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का काम शुरू हो गया है। लालू यादव ने भाजपा को दंगाई पार्टी बताते हुए कहा कि दंगाइयों के सामने हर पार्टी झुकी है, लेकिन मैं अब तक नहीं झुका।

उन्होंने कहा कि अगर मैं उनके आगे झुक जाता तो शायद मुझे जेल नहीं जाना पड़ता। लेकिन इतना कुछ होने का बाद भी मैं अपनी बातों पर कायम रहा। बिहार में भाजपा अकेली हो गई है और पूरे देश में उसे अलग-धलग कर दिया जाएगा। वे और नीतीश कुमार जल्द ही सोनिया गांधी से मिलकर विपक्षी एकता को लेकर बैठक करेंगे।

उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा से हमारी पुरानी दुश्मनी है। वे लोग हमे झूकाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन मैं नहीं झुका और ना झुकने वाला हूं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं और इस बार 2024 में भाजपा को धूल चटाकर रहेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे की चर्चा करते हुए लालू यादव ने कहा कि येलोग मूल समस्या से ध्यान हटाने के लिए ये सब दौरा तय किया जा रहा है। वे इस दौरे में इधर-उधर का मुद्दा ही उठायेंगे और इससे पूरे बिहार वासियों को सचेत रहने की जररूत है। राजद प्रमुख ने कहा कि जब से बिहार में भाजपा की सत्ता गई है तो जंगलराज अलाप रहे हैं। इसलिए इनलोगों से सतर्क होकर रहना है।

लालू यादव ने कहा कि जब मैं बिहार का मुख्यमंत्री था तो गरीबों के घर और झोपड़ियों में जाकर महिलाओं से पूछता था कि कुछ खाना बना है क्या? वे खाने में मुझे मकई की रोटी और सब्जी खिलाती थी। ऐसा करने से अपनेपन का पता चलता है।

मेरी सरकार में सब लोग प्रेम और ख़ुशी से रहते थे। उन्होंने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार आई है, तब से भाजपा जंगलराज का रट लगा रही है। उनलोगों का मकसद सिर्फ सरकार को तोड़ना है। लेकिन हम भाजपा को कोई मौका नहीं देंगे कि वे हमारी सरकार पर सवाल उठा सके। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारपटनातेजस्वी यादवBJPराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो