लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद को दिल्ली में बनाया बंधक, तेज प्रताप के दावे पर तेजस्वी यादव का पलटवार, जानें क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 3, 2021 14:34 IST

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़े भाई तेज प्रताप के इस दावे का खंडन किया है कि दिल्ली में "4-5 लोगों ने उनके पिता लालू प्रसाद को बंधक बना लिया है"।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने कहा कि इस तरह के सभी आरोप निराधार हैं और 'बंधक' होना लालू के व्यक्तित्व से मेल नहीं खाता।लालू जी लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार भी करवाया।

पटनाः राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव कई माह से दिल्ली में हैं। चारा घोटाले में सजा सुनाए जाने के बाद रांची के जेल में बंद लालू यादव को जमानत मिली है और दिल्ली में इलाज करा रहे हैं। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने सनसनीखेज बयान दिया है। 

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़े भाई तेज प्रताप के इस दावे का खंडन किया है कि दिल्ली में "4-5 लोगों ने उनके पिता लालू प्रसाद को बंधक बना लिया है"। लालू के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर नजर आने वाले तेजस्वी ने कहा कि इस तरह के सभी आरोप निराधार हैं और 'बंधक' होना लालू के व्यक्तित्व से मेल नहीं खाता।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने कहा, "लालू जी लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार भी करवाया। ये चीजें उनके कद से मेल नहीं खातीं।" ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि तेज प्रताप और तेजस्वी के बीच मतभेद चल रहे हैं, क्योंकि दोनों एक-दूसरे के खिलाफ मुखर हैं।

उन्होंने दिल्ली जाकर उनसे मुलाकात की और उनसे पटना चलने का आग्रह किया, लेकिन उनको पटना आने नहीं दिया जा रहा है। उनको बंधक बना कर रखा जा रहा है। तेज प्रताप ने पिछले महीने एक नया छात्र संगठन - छात्र जनशक्ति परिषद बनाया। तेजप्रताप ने पटना में छात्र जनशक्ति परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यशाला में बोलते हुए आरोप लगाया था कि "लालू को लगभग 4-5 लोगों ने दिल्ली तक सीमित कर दिया है, जो राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना देखते हैं।"

हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया। "मेरे पिता (लालू प्रसाद यादव) अस्वस्थ हैं। पार्टी में 4-5 लोग हैं जिन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रमुख बनने का सपना देखा है। उनका नाम लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह सभी को पता है। जेल से पहले दिल्ली में बंधक बना लिया गया है।"

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल