लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप ने भोजपुर से MLC प्रत्याशी रहे अनिल सम्राट पर हाथ उठाया, जानें क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 24, 2022 16:52 IST

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा का दावा है कि पार्टी के दौरान तेजप्रताप यादव ने अपनी पार्टी के नेता के ऊपर हाथ उठाया है.

Open in App
ठळक मुद्देविधान परिषद चुनाव में भोजपुर से चुनाव लड़े अनिल सम्राट भी आए थे.तेजप्रताप भड़क गए और फिर उनपर हाथ उठा दिया.तेजप्रताप को लेकर की गई कुछ अपशब्दों का प्रयोग किया गया था.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे़ लाल तेजप्रताप यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं. चर्चा है कि लालू परिवार द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान तेजप्रताप ने राजद के दो नेताओं की पिटाई कर दी थी. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो विधान परिषद चुनाव में भोजपुर से पार्टी के उम्मीदवार अनिल सम्राट पर तेजप्रताप यादव ने हाथ उठाया था.

 

 

सूत्रों के अनुसार अनिल सम्राट ने भी उसी अंदाज में इसका जवाब दिया है. इसके बाद वहां पर उपस्थित लोगों ने दोनों को अलग किया. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा का दावा है कि पार्टी के दौरान तेजप्रताप ने अपनी पार्टी के नेता के ऊपर हाथ उठाया है.

हम महासचिव ने दावा किया है कि विधान परिषद चुनाव में भोजपुर से राजद के उम्मीदवार अनिल सम्राट पर तेज प्रताप यादव ने हाथ उठाया है. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अलग थलग किया. इस घटना को वहां मौजूद लोगों ने देखा भी है. हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने घटना के संबंध में बताया कि शुक्रवार को राबड़ी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था.

इसमें पार्टी के टिकट पर विधान परिषद चुनाव में भोजपुर से चुनाव लड़े अनिल सम्राट भी आए थे. उनको देखते ही तेजप्रताप भड़क गए और फिर उनपर हाथ उठा दिया. अनिल सम्राट ने भी इसका प्रतिकार करते हुए उनपर उसी अंदाज में हमला कर दिया. वहां पर उपस्थित लोगों ने फिर किसी प्रकार से पूरे मामले को शांत करवाया.

दरअसल, अनिल सम्राट की ओर से डिजिटल मीडिया पर तेजप्रताप को लेकर की गई कुछ अपशब्दों का प्रयोग किया गया था. इसको लेकर तेजप्रताप अनिल सम्राट से खफा थे और उनसे बदला लेने का मौका तलाश रहे थे. मौका मिलते ही तेजप्रताप ने उनपर हमला बोल दिया.

दानिश रिजवान ने कहा कि तेजप्रताप और अनिल सम्राट के बीच जो हुआ उसे वहां मौजूद लोगों ने देखा है. उन्होंने तेजप्रताप का समर्थन करते हुए कहा है कि पूर्व मंत्री और एक विधायक के बारे में अपशब्द बोला गया था, जिसके बाद तेजप्रताप ने अपने गुस्से का इजहार किया है.

रिजवान ने कहा कि इस दौरान राजद युवा के महानगर अध्यक्ष के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. राबड़ी आवास में राजद नेताओं की पिटाई कोई नई बात नहीं है. रिजवान ने कहा कि राजद में सबसे ज्यादा कोई पॉपुलर यूथ लीडर है तो वे हैं तेजप्रताप हैं. जिस राजद नेता ने माननीय विधायक के बारे में अपशब्द कहे उसपर पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

अगर ऐसा अपशब्द तेजस्वी और मीसा भारती के लिए कहा गया होता तो अबतक उस नेता को पार्टी से बाहर कर दिया गया होता. तेजप्रताप को पार्टी में कुछ नेता अलग थलग करके रखना चाहते हैं. दानिश ने आरोप लगाया कि कि राजद नेता से तेजप्रताप के खिलाफ अपशब्द बुलवाया गया था.

टॅग्स :बिहारआरजेडीमीसा भारतीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)जीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील