लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप ने छात्र जनशक्ति परिषद बनाया, कहा- बिहार के सभी सरकार ने युवाओं को ठगा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 2, 2021 21:02 IST

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से तनातनी के बाद तेजप्रताप ने पिछले महीने ही एक संगठन बनाया था. शिक्षक दिवस के मौके पर संगठन का ऐलान किया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देसंगठन का नाम छात्र जनशक्ति परिषद रखा गया.छात्र जनशक्ति परिषद का पार्टी निशान बांसुरी है.इस संगठन को मजबूत बनाने की तैयारी कर रहे हैं. 

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे़ लाल तेजप्रताप यादव ने कहा कि चाहे शासन किसी का हो नौजवानों को ठगने का उन लोगों ने काम किया है. सरकार ने रोजगार के नाम पर इन्हें ठगा है.

 

जबकि देश को आगे बढ़ाने में नौजवानों की अहम भूमिका होती है. उन्होंने ने कहा कि वे इस संगठन को मजबूत बनाने की तैयारी कर रहे हैं. तेजप्रताप ‘छात्र जनशक्ति परिषद’ की ओर से ‘राजनीति सीखो, नेतृत्व करो’ विषय पर परिषद की कार्यशाला में बोल रहे थे. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब नया मकान बनता है तब नींव पड़ती है और भूमि पूजन भी होता है.

आज से इस परिषद की शुरुआत का काम हमने कर दिया है. युवाओं को एक प्लेटफार्म देने का काम हमने किया है. अब युवा अपने हक की लड़ाई खुद लडे़ और देश दुनिया में अपना नाम रोशन करे. संगठन के संविधान का लोकार्पण करते हुए तेजप्रताप ने कहा कि छात्र जनशक्ति परिषद के संविधान को रात-दिन मेहनत करके बनाया गया है.

जिसमें संगठन से जुडे़ सभी नियम-कानून लिखे गये हैं. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजप्रताप ने कहा कि छात्र नौजवानों को आगे बढ़ाना उनका उद्धेश्य है. उन्होंने कहा कि जेपी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम वह कर रहे हैं. 

उल्लेखनीय है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से तनातनी के बाद तेजप्रताप ने पिछले महीने ही एक संगठन बनाया था. शिक्षक दिवस के मौके पर संगठन का ऐलान किया गया था. इस संगठन का नाम छात्र जनशक्ति परिषद रखा गया. छात्र जनशक्ति परिषद का पार्टी निशान बांसुरी है.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहारपटनाराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे