लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पटना में पार्टी नेताओं को भोज पर बुलाया, दिए लोकसभा चुनाव-2024 के लिए टिप्स

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2023 18:53 IST

राजद नेताओं ने कहा कि आज हमारे मुखिया के तरफ से मुलाकात के लिए लोगों को बुलाया गया था। उन्होंने हम लोगों को बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की क्या रणनीति होगी। लालू यादव ने विधायकों से कहा कि वह सिर्फ पटना में न रहे बल्कि अपने अपने क्षेत्रों में रहें।

Open in App
ठळक मुद्देराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पटना में पार्टी नेताओं से मुलाकात कीराबड़ी देवी के सरकारी आवास पर सभी विधायकों-मंत्रियों को भोजन करायालोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति बनाई

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादवपटना पहुंचते ही सियासत में सक्रिय हो गए। बुधवार को उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर सभी विधायकों-मंत्रियों को भोजन कराया और सभी से मुलाकात की। लालू यादव ने भोज के बहाने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विधायकों से बात की और अपनी ओर से कुछ खास टिप्स भी दिए।

इस दौरान लालू यादव ने सभी विधायकों-मंत्रियों को अपनी पसंदीदा मछली रोहू और चावल खिलाया। लालू यादव का सबसे पसंदीदा मछली रोहू है, जिसे बड़े चाव से खाते हैं, साथ ही इसे शुभ भी मानते हैं। कहीं निकलने से पहले मछली चावल खाना नहीं भूलते। राजद नेता शिवानंद तिवारी ने बताया कि मछली चावल के साथ चिकन की भी व्यवस्था थी।

भोज से पहले विधायकों ने सत्तू के साथ अचार का लुत्फ उठाया। लालू यादव ने विधायको को सत्तू के फायदे भी बताए। वहीं, अर्से बाद लालू को एक बार फिर सियासी तौर पर सक्रिय देख राजद नेताओं में जोश आ गया। राजद विधायक राहुल तिवारी ने बताया कि लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर सभी विधायक बुलंद हैं। लालू यादव ने विधायकों से कहा कि वह सिर्फ पटना में न रहे बल्कि अपने अपने क्षेत्रों में रहें। भाजपा को हराने के लिए विधायकों को अपने क्षेत्र में लोगों से जुड़कर रहना होगा। 2024 की लड़ाई महत्वपूर्ण है।

इस भोज में शामिल होने आए राजद विधायक और नेताओं के तरफ से भाजपा का जोरदार विरोध किया गया। राजद के तरफ से कहा गया है कि भाजपा अंग्रेजों की दलाल है और उसका काम है दलाली करना है। वर्तमान में दलालों के हाथों में देश की सत्ता है। लेकिन आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को देश से बाहर कर दिया जाएगा यह देश की जनता ने तय कर लिया है। इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्हें करारी शिकस्त मिलने वाली हओ।

राजद नेताओं ने कहा कि आज हमारे मुखिया के तरफ से मुलाकात के लिए लोगों को बुलाया गया था। उन्होंने हम लोगों को बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की क्या रणनीति होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लालू प्रसाद यादव कि हम मुलाकात महज औपचारिक थी। इसमें अधिक कुछ बात विचार नहीं की गई है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारपटनाआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?