लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजप्रताप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पटना हाईकोर्ट ने विधायकी पर दिया ये आदेश

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2021 18:49 IST

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे़ बेटे व हसनपुर के विधायक तेजप्रताप यादव बिहार सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देवैशाली के महुआ से 2015 में निर्वाचन हुआ था.बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में अपनी सीट बदल ली थी.विधानसभा क्षेत्र बदलने के बाद भी तेजप्रताप को सफलता मिली और चुनाव जीत लिया.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे़ बेटे व हसनपुर के विधायक तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है. पटना हाईकोर्ट ने चुनाव के दौरान संपत्ति का सही ब्योरा नहीं देने के मामले में सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को विवादित बिंदुओं को रिकॉर्ड पर रखने का आदेश दिया गया है.

 

याचिकाकर्ता विजय कुमार यादव ने समस्तीपुर जिला में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से तेजप्रताप यादव के निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच अगस्त को एकल पीठ ने आरोप निर्धारित करते हुए अदालत में पेश करने का निर्देश दिया था. सुनवाई के लिए मामले को 30 सितंबर को सूचीबद्ध किया गया है.

तेजप्रताप समस्तीपुर जिला में हसनपुर विधानसभा से विधायक चुने गये हैं. मामले की सुनवाई कर रहे जज वीरेंद्र कुमार की एकल पीठ ने दोनों पक्षों को अपना-अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है. न्यायमूर्ति ने विवादित बिंदुओं पर दोनों पक्षों के जवाब को रिकॉर्ड पर रखने का आदेश दिया है. वहीं 30 सितंबर को इश्यू सेटलमेंट करने का भी निर्देश दिया गया.

बताया जाता है कि इश्यू सेटेलमेंट होने के बाद गवाही की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बता दें कि पिछले साल 2020 में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में तेजप्रताप यादव ने 16 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल किया था. याचिकाकर्ता ने तेजप्रताप के द्वारा जान बूझकर अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा नहीं देने का आरोप लगाया है. 

पटनाहाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि जनप्रतिनिधि कानून की धारा 123 (2) के अनुसार यह भ्रष्ट आचरण में आता है. याचिकाकर्ता ने तेजप्रताप यादव के निर्वाचन को अमान्य बताते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार राज कुमार राय को विजयी घोषित करने का आग्रह किया है.

ऐसे में तेजप्रताप की परेशानी बढ़ सकती है. यहां उल्लेखनीय है कि इसके पहले वैशाली के महुआ से उनका निर्वाचन हुआ था. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में उन्होंने अपनी सीट बदल ली थी. विधानसभा क्षेत्र बदलने के बाद भी तेजप्रताप को सफलता मिली और उन्होंने चुनाव जीत लिया. तेजप्रताप बिहार सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीपटनाआरजेडीकोर्टतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर