लाइव न्यूज़ :

बिहार उपचुनाव: RJD प्रत्याशी सरफराज आलम ने BJP को दिया जवाब, बोले- मेरी जीत पक्की

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 11, 2018 14:31 IST

अररिया लोकसभा सीट पर 12 बजे तक 31.25 प्रतिशत, भभुआ विधानसभा पर 24.5  प्रतिशत और जहानाबाद विधानसभा पर 28.6 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Open in App

पटना, 11 मार्च;  बिहार की अररिया लोकसभा और भभुआ व जहानाबाद विधानसभा सीटों पर रविवार को वोटिंग हो रहे हैं। वोटिंग सुबर 7 बजे से शाम 5 बजे तक है। अररिया लोकसभा सीट पर 12 बजे तक 31.25 प्रतिशत, भभुआ विधानसभा पर 24.5  प्रतिशत और जहानाबाद विधानसभा पर 28.6 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी दौरान राष्ट्रीय जनता दल( RJD)के अररिया लोकसभा के प्रत्याशी सरफराज आलम ने वोट डाला। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने  सरफराज आलम को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर सरफराज आलम जीत जाएंगे तो ये इलाका आईएसआई का हब बन जाएगा। इसी बयान पर सरफराज आलम ने पलटवार किया है। अररिया लोकसभा सीट के लिए जब सरफराज आलम वोट देकर आज निकल रहे थे तो न्यूज एजेंसी एएनआई को उन्होंने कहा, 'जो खुद शीशे के घर में रहते हैं, उनको दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। मुझे मेरी जीत पर पूरा भरोसा है। मेरी जीत तय है।' इस मामले पर आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट किया, अररिया बिहार का के 38 जिलों में से एक जिला है। जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी मिलकर चला रहे हैं। तो इसका तो साफ-साफ मतलब यही होता है कि पूरा बिहार आईएसआई का हब है। अगर सच में ऐसा होता है कि पूरा बिहार आईएसआई का हब बन जाएगा, तो यह  बीजेपी और पीएम मोदी के लिए यह बहुत शर्मनाक बात है' बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के लिए चुनाव प्रचार करते वक्त नित्यानंद राय ने 'आईएसआई हब' वाला बयान दिया था। रविवार को आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नरपतगंज के सर्किल ऑफिसर निशांत कुमार ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। अररिया लोकसभा सीट पर आरजेडी सांसद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद चुनाव हो रहे हैं। इस सीट पर कड़ी टक्कर आरजेडी के सरफराज आलम और बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह में है। बिहार की राजनीति इस उपचुनाव का खासा असर देखने को मिलेगा। लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद आरजेडी के नेता के तौर पर तेजस्वी यादव के लिए ये बेहद अहम चुनाव है।

टॅग्स :आरजेडीउपचुनाव 2018उपचुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील