लाइव न्यूज़ :

रेवाड़ी गैंगरेप: AAP नेता का बयान, BJP का कोई नेता 10 लोगों से कुकर्म कराए, 20 लाख रुपये दूंगा

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 19, 2018 09:25 IST

Rewari Gangrape Case Updates, Highlights in Hindi: नवीन जयहिंद ने कहा, 'पूरे के पूरे हरियाणा में कौरवों का राज आ गया है। रोज महिलाओं का चीरहरण हो रहा है और मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र बनकर सोए हुए हैं। कोई नहीं दिखाई दे रहा है उनको।'

Open in App

चंडीगढ़, 19 सितंबरःहरियाणा के रेवाड़ी जिले में 12 सितंबर को हुए सीबीएसई की टॉपर छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था, जिसके बाद सूबे की मनोहरलाल खट्टर सरकार ने दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा कर पीड़ित के परिजनों को चेक थमाया था। जिस पर सवाल उठाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता नवीन जयहिंद ने विवादित बयान दिया है।

उन्होंने कहा, '2 लाख रुपये इज्जत है क्या एक लड़की की? मुख्यमंत्री साहब शर्म करो। बीजेपी का कोई नेता 10 लोगों से कुकर्म कराए, 20 लाख रुपये हम देंगे उनको। इज्जत की कोई कीमत होती है क्या। पूरे के पूरे हरियाणा में कौरवों का राज आ गया है, रोज महिलाओं का चीर हरण हो रहा है और मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र बनकर सोए हुए हैं, कोई नहीं दिख रहा है उनको।' 

नवीन जयहिंद ने कहा, 'पूरे के पूरे हरियाणा में कौरवों का राज आ गया है। रोज महिलाओं का चीरहरण हो रहा है और मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र बनकर सोए हुए हैं। कोई नहीं दिखाई दे रहा है उनको।'वहीं, आपको बता दें कि सरकार द्वारा दिए गए मुआवजे के चेक को परिजनों ने वापस कर करते हुए कहा था कि उन्हें मुआवजा नहीं, बल्कि न्याय चाहिए। इधर, मामले में कार्रवाई में कथित देरी को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद से राजेश दुग्गल के तबादले के बाद एक महिला सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया। 

इस बीच, हरियाणा पुलिस ने इस मामले में सेना के एक जवान सहित दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में छापेमारी की। ये आरोपी घटना के एक हफ्ते बाद भी फरार चल रहे हैं। 

जानें क्या है रेवाड़ी गैंगरेप मामला क्या है?

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 12 सितंबर को तीन लड़कों ने कोचिंग जाने के दौरान सीबीएसई की टॉपर छात्रा को किडनैप किया था। फिर घर से दूर ले जाकर नशीली चीज खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

रेप करने के बाद आरोपियों ने छात्रा को वापस महेंद्रगढ़ के एक बस स्टॉप के पास फेंका दिया था। पीड़िता 2016 में सीबीएससी बोर्ड की टॉपर रह चुकी है और टॉप करने के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित भी हो चुकी है।

पुलिस पर आरोप है कि पहले उन्होंने इस मामले में केस दर्ज करने में आनाकानी की थी। हालांकि मामले तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच के लिए एसआईटी के साथ ही कई अलग-अलग जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपी पंकज, मनीष और नीशू की पहचान कर ली है, लेकिन अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

मामला दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया था। जहां रेप की पुष्टि हुई। वहीं छात्रा की मां ने पुलिस पर मामले की अनदेखी का आरोप लगाया था। उनका कहना था है कि 'सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने के बाद मोदी जी ने मेरी बेटी को सम्मानित किया था। मोदी जी कहते हैं बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, लेकिन अब मैं अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रही हूं।'

टॅग्स :रेवाड़ी गैंगरेपगैंगरेपआम आदमी पार्टीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?