लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर प्रस्ताव पारित

By भाषा | Updated: December 15, 2018 04:09 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐसा प्रस्ताव पारित कराने के लिए हाल ही में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा था। विभिन्न दलों के बीच सहमति नहीं बन पाने के कारण संसद में लंबित महिला आरक्षण विधयेक 2014 में 15वीं लोकसभा भंग होने पर निष्प्रभावी हो गया था।

Open in App

पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को एक विधेयक पारित किया गया जिसमें संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए एक विधेयक पारित कराने के वास्ते केंद्र पर दबाव बनाया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने यह प्रस्ताव पेश किया और उसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐसा प्रस्ताव पारित कराने के लिए हाल ही में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा था। विभिन्न दलों के बीच सहमति नहीं बन पाने के कारण संसद में लंबित महिला आरक्षण विधयेक 2014 में 15वीं लोकसभा भंग होने पर निष्प्रभावी हो गया था।

प्रस्ताव में याद दिलाया गया है कि पंजाब सरकार शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थानों में पहले ही महिलाओं के लिए 50 फीसद सीटें आरक्षित कर चुकी है।

सिंह ने कहा कि विधायिका में आरक्षण से महिलाओं के सशक्तिकरण की उनकी पुरानी मांग पूरी होगी। सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा से विधेयक पारित कराना सुनिश्चित किया था लेकिन विपक्ष के उदासीन रवैये के चलते लोकसभा में यह निष्प्रभावी हो गया था।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक के पारित हो जाने के बाद लोकसभा की 543 सीटों में 181 सीटें और विधानसभाओं की 4109 सीटों में से 1370 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी।

टॅग्स :पंजाबमहिला आरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील