लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस परेड में 16 पैदल दस्ते, 17 सैन्य बैंड और राज्यों, विभागों और सशस्त्र बलों की 25 झांकियां

By भाषा | Updated: January 22, 2022 18:29 IST

Republic Day 2022: सेना के मशीनीकृत दल में एक पीटी-76 टैंक, एक सेंचुरियन टैंक, दो एमबीटी अर्जुन एमके-आई टैंक, एक एपीसी टोपस बख्तरबंद वाहक, एक बीएमपी-I पैदल सेना लड़ाकू वाहन और दो बीएमपी-II पैदल सेना लड़ाकू वाहन दिखाई देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदो आकाश मिसाइल प्रणाली भी मशीनीकृत दल का हिस्सा होगी।भारतीय नौसेना का एक-एक पैदल दस्ता भी परेड में हिस्सा लेगा।सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पांच पैदल दस्ते परेड में हिस्सा लेंगे।

Republic Day 2022: भारतीय सेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड में 16 पैदल दस्ते, 17 सैन्य बैंड और विभिन्न राज्यों, विभागों और सशस्त्र बलों की 25 झांकियां हिस्सा लेंगी। बयान में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस परेड-2022 में सेना का प्रतिनिधित्व एक घुड़सवार दल, 14 मशीनीकृत दल, छह पैदल टुकड़ियों और विमानन विंग के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों के एक फ्लाईपास्ट द्वारा किया जाएगा।

सेना के मशीनीकृत दल में एक पीटी-76 टैंक, एक सेंचुरियन टैंक, दो एमबीटी अर्जुन एमके-आई टैंक, एक एपीसी टोपस बख्तरबंद वाहक, एक बीएमपी-I पैदल सेना लड़ाकू वाहन और दो बीएमपी-II पैदल सेना लड़ाकू वाहन दिखाई देंगे। एक 75/24 पैक हॉवित्जर, दो धनुष हॉवित्जर, एक पीएमएस पुल निर्माण प्रणाली, दो सर्वत्र पुल निर्माण प्रणाली, एक एचटी -16 इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, दो तरण शक्ति इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, एक टाइगर कैट मिसाइल प्रणाली और दो आकाश मिसाइल प्रणाली भी मशीनीकृत दल का हिस्सा होगी।

बयान के अनुसार, भारतीय सेना की छह पैदल टुकड़ियां राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, सिख लाइट इन्फैंट्री, आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स रेजिमेंट और पैराशूट रेजिमेंट भी इसमें हिस्सा लेंगी। भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना का एक-एक पैदल दस्ता भी परेड में हिस्सा लेगा।

बयान में कहा गया है कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की ओर से, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल (सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पांच पैदल दस्ते परेड में हिस्सा लेंगे।

कुल मिलाकर, सशस्त्र बलों, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 16 पैदल दस्ते, 17 सैन्य बैंड, पाइप और ड्रम बैंड इसमें हिस्सा लेंगे। इस वर्ष की परेड में दो परमवीर चक्र और एक अशोक चक्र पुरस्कार विजेता भी भाग लेंगे।

बयान में कहा गया है कि परेड के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पर माल्यार्पण करके, देश के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। परेड पूर्वाह्न 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। विभिन्न राज्यों, विभागों और सशस्त्र बलों की पच्चीस झांकियां परेड का हिस्सा होंगी। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्लीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप