लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: गणतंत्र दिवस पर महिला फिदायीन हमले की आशंका, घाटी में अलर्ट जारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 25, 2018 10:40 IST

महिला आत्मघाती हमलावर के कश्मीर में मौजूद होने की खबर के बाद से यहां की पुलिस ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों समेत अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

Open in App

गणतंत्र दिवस के मौके पर घाटी में आतंकी हमला होने की आशंका जताई जा रही है। खबरों की मानें तो इस गणतंत्र दिवस पर कश्मीर में महिला फियादीन आत्मघाती हमला कर सकती हैं। पुणे की एक लड़की इस घटना को अंजाम देने के लिए कश्मीर पहुंची है। खुफिया एजेंसियों ने इस बात पर मुहर लगाते हुए कहा है कि गणतंत्र के मौके पर आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए पुणे की लड़की घाटी पहुंच गई है। इस सूचना के बाद अब पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया है। फिलहाल तलाशी अभियान भी तेज हो गए हैं। 

खुफिया एजेंसी की जानकारी के मुताबिक पुणे के यरवडा की रहने वाली सादिया अनवर शेख जिसकी उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है इस समय घाटी के किसी कोने में मौजूद है। खबर के अनुसार यह महिला गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी भी समारोह स्थल के भीतर या उसके बाहर आतंकी हमले को अंजाम दे सकती है। महिला सुसाइड बम के जरिए इस हमले को अंजाम दे सकती है।

महिला आत्मघाती हमलावर के कश्मीर में मौजूद होने की खबर के बाद से यहां की पुलिस ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों समेत अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। साथी ही पूरे इलाके में सुरक्षा में और सख्ती करते हुए पूरे इलाकें सभी आने-जाने वालों की जांच पड़ताल भी जा रही है। फिलहाल खुफिया एजेंसी पुणे की महिला की खोज में भी जुट गईं हैं।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष