लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस 2018ः मोदी सरकार 10 देशों के साथ मिलकर करेगी रामायण, की स्पेशल तैयारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 11, 2018 11:25 IST

आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन में जो देश हिस्सा ले रहे हैं उनमें इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, वियतनाम हैं।

Open in App

गणतंत्र दिवस इस साल खास होने वाला है। इसे भव्य बनाने के लिए देश की राजधानी में तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, पहली बार इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर आसियान देशों के प्रमुख को बुलाया गया है, जिनके लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये कार्यक्रम 24 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित होंगे, जिनमें रामायण फेस्टिवल, रामायण स्टैंप, खादी जैकेट्स और गणतंत्र दिवस पर परेड शामिल हैं। 

अधिकारियों ने बताया है कि रामायण को लेकर आसियान के कई देशों से खास रिश्ता रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। रामायण फेस्टिवल को आयोजित करने के लिए 10 आसियान देशों के दूतावासों के साथ काम किया जा रहा है, जो आसियान देशों और भारत भर में रामायण के सांस्कृतिक अर्थ को बताएगा। यह कार्यक्रम राजधानी के कमानी ऑडिटोरियम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन में जो देश हिस्सा ले रहे हैं उनमें इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, वियतनाम हैं। कार्यक्रम में इन देशों के प्रतिनिधि या सरकार के प्रमुखों हिस्सा लेंगे। यह शिखर सम्मेलन ताज पैलेस में होगा, जोकि राजधानी के चाणक्यपुरी स्थित है। इस अवसर पर उपस्थित नेता यादगार के तौर पर रामायण पर आधारित डाक टिकट भी जारी करेंगे।

दिन की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत आने वाले सभी शीर्ष नेताओं का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करेंगे और बताया जा रहा है कि 25 जनवरी को रात्रिभोज के दौरान नेताओं को खादी जैकेट पहनने का भी विकल्प दिया जाएगा।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसमोदी सरकारनरेंद्र मोदीबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप