लाइव न्यूज़ :

सरकार ने माना- सिकुड़ रहे हिमालय के ग्लेशियर, जलवायु परिवर्तन है कारण

By भाषा | Updated: July 14, 2019 13:37 IST

Open in App

सरकार ने एक अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर स्वीकार किया है कि हिमालय के तमाम हिमनद (ग्लेशियर) बड़ी तादाद में अलग अलग अनुपात में न सिर्फ पिघल रहे हैं बल्कि पीछे भी खिसक रहे हैं। पयार्वरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी है।

हिमालय के ग्लेशियरों के तेजी से घटने और भविष्य में इनके खत्म होने की आशंका से जुड़े कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य टी सुब्बीरामी रेड्डी और अंबिका सोनी के सवाल के जवाब में सुप्रियो ने बताया, ‘‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग के तहत वाडिया हिमालयी भूविज्ञान संस्थान द्वारा कुछ हिमालयी हिमनदों के अध्ययन से पता चला है कि बड़ी संख्या में हिमालयी हिमनद अलग अलग अनुपात में पिघल रहे हैं या पीछे खिसक रहे हैं।’’

अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार पिछली सदी के दूसरे भाग में (1950 के बाद कालखंड में) ग्लेशियरों के सिकुड़ने में वृद्धि की प्रवृत्ति में तेजी देखी गयी है, यद्यपि इनके पिघलने की कोई असामान्य प्रवृत्ति दर्ज नहीं की गयी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आने वाले सालों में 10 किमी क्षेत्रफल से अधिक आकार वाले बड़े हिमनदों के इस परिवर्तन से प्रभावित रहने की आशंका नहीं है।

हालांकि एक से दो किमी या इससे छोटे आकार वाले हिमनदों में तेजी से परिवर्तन देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारत में हिमालय क्षेत्र के विभिन्न भागों में ग्लेशियरों पर जलवायु परिवर्तन की स्थिति और प्रभाव के बारे में नीतिगत जानकारी जुटाने हेतु अनुसंधान परियोजनाओं को गति प्रदान की गयी है। ग्लेशियरों के पिघलने और खिसकने के कारण गंगा सहित अन्य हिमालयी नदियों में जल प्रवाह कम होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि हिमनद क्षेत्र के अनुसार विभिन्न नदियों के बेसिन में जल आपूर्ति के लिये पिघलने वाले हिमनद भिन्न भिन्न होते हैं।

वाडिया हिमालयी भूविज्ञान संस्थान के अनुमान से पता चला है कि प्रमुख नदियों के जल प्रवाह में बर्फ का योगदान पूर्वी हिमालय में 10 प्रतिशत और पश्चिमी हिमालय में 60 प्रतिशत है। इसके अनुसार, शुष्क मौसम के दौरान भी बर्फ और ग्लेशियरों के पिघलने के कारण नदियों में सतत जलप्रवाह बना रहता है। बर्फ के आवरण में कमी और लगातार ग्लेशियरों का पिघलना, सीधे तौर पर नदियों की पुनर्भरण प्रक्रिया को प्रभावित करता है।

टॅग्स :हिमालयमोदी सरकारबाबुल सुप्रियोमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप