लाइव न्यूज़ :

स्मृति के खिलाफ मानहानि के मामले में रिपोर्ट दाखिल

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:06 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ विचाराधीन मानहानि के मामले में एमपी/एमएलए अदालत में बुधवार को गौरीगंज के निरीक्षक ने जांच के बाद लौटी सीडी एवं रिपोर्ट अदालत में दाखिल की । रिपोर्ट सीलबंद है, जिसे खुलवाकर रिपोर्ट दिखाने की मांग अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के अधिवक्ता अरविन्द सिंह राजा ने की है। वर्तिका सिंह की ओर से दाखिल सीडी को सीलबंद लिफाफे में विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। अदालत ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 15 सितंबर तय की है । राजा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ दाखिल किये गये इलेक्ट्रॉनिक व अन्य साक्ष्य सील बंद लिफाफे में विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की मांग की गई थी, जिससे साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो सके और सही तथ्य अदालत के सामने आ सके। अदालत ने केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ मानहानि याचिका में दाखिल इलेक्ट्रॉनिक व अन्य साक्ष्य सम्बन्धी जांच का आदेश दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 202 (1) के अंतर्गत पड़ी अर्जी पर दिया था। अदालत में गौरीगंज के निरीक्षक द्वारा रिपोर्ट दाखिल करने के बाद न्यायाधीश पीके जयन्त ने 15 सितंबर को बहस की तारीख नियत की है। इस बीच याची के अधिवक्ता ने कहा है कि रिपोर्ट दिखाने की मांग अदालत से की जाएगी जिससे बहस में सभी तथ्य सामने आ सके। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने जनवरी माह में स्मृति ईरानी की ओर से की गई बयानबाजी से आहत होने का आरोप लगाते हुए मानहानि का मुकदमा दाखिल किया था। वर्तिका सिंह व अन्य गवाह अदालत में अपना बयान दर्ज करा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, गुजरात जायंट्स की पारी मिनटों में ढह गई

भारतBihar Elections 2025: स्मृति ईरानी ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर विपक्ष पर बोला जमकर हमला, कहा- बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं

भारतजन धन योजना से बिहार की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ और उज्ज्वला योजना से 1.16 करोड़ को फायदा, स्मृति ईरानी ने कहा- NDA को वोट दे और सुरक्षित रहिए

बॉलीवुड चुस्कीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: धारावाहिक करेंगे माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स?, स्मृति ईरानी ने कहा-‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दिखेंगे

बॉलीवुड चुस्कीटीवी स्क्रीन पर वापसी से होगा राजनीतिक पुनरुत्थान?, ईरानी का पुनर्जागरण, यह वापसी नहीं, पुन: प्रवेश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?