लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः एयर चीफ मार्शल के आवास के बाहर लगी राफेल की प्रतिमूर्ति, पड़ोस में है कांग्रेस मुख्यालय

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 31, 2019 11:47 IST

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर राफेल विमान सौदे में अनियमितता के आरोप लगाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसांकेतिक रूप में यह कदम एक बड़ा संदेश दे रहा है।जनता ने एकबार फिर मोदी सरकार के पक्ष में जनादेश दिया है।

एयर चीफ मार्शल बीएस धनोओ को राजधानी दिल्ली स्थित आवास के बाहर राफेल की प्रतिमूर्ति लगा दी गई है। गौर करने वाली बात है कि धनोआ का आवास कांग्रेस मुख्यालय के पड़ोस में है। सांकेतिक रूप में यह कदम एक बड़ा संदेश दे रहा है।

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर राफेल विमान सौदे में अनियमितता के आरोप लगाए थे। कांग्रेस पार्टी ने 'चौकीदार चोर है' का नारा दिया था। लेकिन चुनाव नतीजों ने कांग्रेस के कैम्पेन की हवा निकाल दी। जनता ने एकबार फिर मोदी सरकार के पक्ष में जनादेश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में मामला

राफेल विमान सौदे से जुड़ी हुई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इन याचिकाओं में राफेल सौदे के लिए एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। उधर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में जांच कराने का कोई सवाल ही नहीं है। केंद्र सरकार ने कहा है कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) रिपोर्ट ने इन लड़ाकू विमानों की कथित 'अत्यधिक कीमत' के बारे में याचिकाकर्ताओं की मुख्य दलीलों को झूठा साबित कर दिया है।

याचिकाकर्ताओं के पास सबूत नहीं

केंद्र सरकार ने 14 दिसंबर के फैसले पर पुनर्विचार की याचिकाओं को खारिज करने की मांग की है। केंद्र ने कहा कि यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और प्रशांत भूषण ने ऐसा कोई ठोस आधार नहीं दिया जिसके आधार पर फैसले पर पुनर्विचार किया जा सके।

टॅग्स :राफेल सौदाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

कारोबारराफेल सहित कई मुद्दे पर बातचीत, 16 फरवरी को मुंबई पहुंच रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात करेंगे, पूरा कार्यक्रम देखें

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत62,370 करोड़ रुपये और 97 तेजस लड़ाकू विमान खरीदने का करार, सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ किया अनुबंध

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील