लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस ने ली जाने-माने ज्योतिष बेजान दारूवाला की जान, किया था मोदी के पीएम बनने और संजय गांधी की दुर्घटना में मौत की भविष्यवाणी

By सुमित राय | Updated: May 29, 2020 20:53 IST

भारत के जाने माने ज्योतिषी बेजान दारूवाला का 90 वर्ष की आयु में कोरोना वायरस के कारण अहमदाबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया।

Open in App

कोरोना वायरस ने भारत के जाने माने ज्योतिषी बेजान दारूवाला की जान ले ली, जिनका 89 साल की उम्र में अहमदाबाद में निधन हो गया। पिछले हफ्ते बेजान दारुवाला को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद अहमदाबाद के अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि फेफड़ों के संक्रमण के कारण ही उनकी मौत हुई है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दारुवाला का कोरोनो वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि उनके बेटे नास्तुर ने इस बात से इनकार किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया कि उनके पिता निमोनिया और फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे और बॉडी में ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी मौत हुई है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी बेजान दारूवाला के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दुख जताया है और ट्विटर पर लिखा, "प्रसिद्ध ज्योतिषी बेजान दारूवाला के निधन से दुखी हूं। मैं दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदना। शांति..."

मोदी और संजय गांधी को लेकर कर चुके हैं बड़ी भविष्यवाणी

बेजान दारूवाला पूरी दुनिया में अपनी भविष्यवाणियों के लिए मशहूर थे। उन्होंने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने और 2014 व 2019 में जीत की भविष्यवाणी की थी। इसके अलावा बेजान दारूवाला ने संजय गांधी की दुर्घटना में मौत की भविष्वाणी भी की और 23 जून 1980 को संजय गांधी की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

कोरोना वायरस को लेकर कहा था कि होने वाला है कठिन समय

बेजान दारूवाला भगवान गणेश के भक्त थे और कई बड़ी भविष्यवाणियां कर चुके थे। हाल ही में उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर भी भविष्यवाणी की थी और कहा था कि कोरोना वायरस के कारण अब एक कठिन समय होने वाला है।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए