लाइव न्यूज़ :

गांधी जी को याद करते हुए राहुल गांधी बोले- मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा

By अनुराग आनंद | Updated: October 2, 2020 08:21 IST

राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती पर ट्वीट कर देश भर के लोगों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बापू के जीवन और महान विचारों से सीखने के लिए बहुत कुछ है।महात्मा गांधी को याद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं।

नई दिल्ली: महात्मा गांधी जयंती पर बापू को याद करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला किया है। राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती पर ट्वीट कर लिखा कि मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा... मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं।गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित तौर पर गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के पास रोक दिया। लेकिन, इसके बाद जब वह पैदल हाथरस के लिए आगे बढ़े तो पुलिस व राहुल गांधी के समर्थकों के बीच काफिला को रोकने के दौरान न सिर्फ धक्का-मुक्की हुई बल्कि हद तो तब हो गया जब पुलिस वालों ने राहुल गांधी के साथ न सिर्फ धक्का-मुक्की की। बल्कि एक पुलिस अधिकारी ने तो राहुल गांधी के कॉलर तक को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान राहुल गिर पड़े और बाद में प्रियंका व राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

इस घटना के दूसरे दिन गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह ट्वीट कई सारे अर्थों को अपने-आप में समेटे हुए है। गांधी जी को याद करते हुए एक तरह से राहुल गांधी ने सरकार पर हमला किया है।  

पीएम नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी जयंती पर क्या कहा-

बता दें कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने यहां महात्मा गांधी को नमन किया, इस दौरान यहां पर जयंती के अवसर पर भजन का भी आयोजन किया गया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए भी बापू को नमन किया। पीएम मोदी ने लिखा कि हम गांधी जयंती के मौके पर प्यारे बापू को नमन करते हैं। उनके जीवन और महान विचारों से सीखने के लिए बहुत कुछ है। बापू के आदर्श हमें समृद्ध और करुण भारत बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने महात्मा गांधी को कुछ इस तरह याद किया-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गांधी जयंती के दिन, कृतज्ञ राष्ट्र  की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं। सत्य , अहिंसा और प्रेम का उनका संदेश समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करके समस्त विश्वओ के कल्याहण का मार्ग प्रशस्त- करता है. वे संपूर्ण मानवता के प्रेरणा-स्रोत बने हुए हैं।राष्ट्रपति ने लिखा कि आइए, गांधी जयंती के पुनीत अवसर पर हम सब पुन: यह संकल्पर लें कि हम सत्या और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करते हुए, राष्ट्र् के कल्यांण और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहेंगे और एक स्वूच्छ , समृद्ध, सशक्त  व समावेशी भारत का निर्माण करके गांधी जी के सपनों को साकार करेंगे।

टॅग्स :राहुल गांधीमहात्मा गाँधीनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा