लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: योगी के गढ़ पूर्वांचल में नहीं चल पा रहा है धार्मिक कार्ड, जातीय समीकरण तय करेंगे हार-जीत

By शीलेष शर्मा | Updated: March 2, 2022 20:21 IST

साल 2017 के चुनाव में योगी ने पूर्वांचल से भाजपा की झोली में 57 में से 46 सीटें डाल दी थी लेकिन इस बार समीकरण बदले हुये हैं। इस चुनाव में जो भी दल जातीय समीकरण का गणित बैठाने में कामयाब होगा, वही 57 सीटों पर कब्जा जमा पाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्दे2012 के चुनाव में सपा ने 32 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा के खाते में केवल 8 सीटों आयी थीं जिसके पक्ष में हवा बहती है, पूर्वांचल का मतदाता उधर रुख कर लेता है इस बार के विधानसभा चुनाव में छोटी जातियों के प्रभाव को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता है

दिल्ली: उत्तर प्रदेश चुनाव लगभग अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। छठवें चरण का मतदान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिये परीक्षा की घड़ी है क्योंकि अगर सही मायने में देखें तो छठवें चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अस्तित्व दांव पर लगा है। वह स्वयं भी गोरखपुर से चुनाव मैदान में हैं। 

साल 2017 के चुनाव में योगी ने पूर्वांचल से भाजपा की झोली में 57 में से 46 सीटें डाल दी थी लेकिन इस बार समीकरण बदले हुये हैं। इस चुनाव में जो भी दल जातीय समीकरण का गणित बैठाने में कामयाब होगा, वही 57 सीटों पर कब्जा जमा पाएगा। 

हमको याद करना होगा कि साल 2012 में समाजवादी पार्टी ने 32 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा को केवल 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। इन नतीजों से साफ है कि जिसके पक्ष में हवा बहती है, पूर्वांचल का मतदाता उधर रुख कर लेता है। लेकिन इस बार जातीय समीकरण हावी होती नजर आ रही है।

ब्राह्मण मतदाताओं का इस इलाके में दबदबा रहा है, ब्राह्मण ने जिस दल की ओर रुख किया, दूसरी जातियां भी उधर की ओर मुड़ जाती हैं। दलित और मुस्लिम मतदाता भी कुछ सीटों पर निर्णायक भूमिका में हैं। धार्मिक मुद्दे यहां गैर मायने साबित हो रहे हैं क्योंकि जातीय समीकरण यहां काफी हावी है। 

इस बार के विधानसभा चुनाव में छोटी जातियों के प्रभाव को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता है। बसपा प्रमुख मायावती दलित और मुस्लिम मतदाताओं पर दांव लगा रही हैं, वहीं सपा अपने पक्ष में यादव ,मुस्लिम और छोटी जातियों को लामबंद कर रही है। 

भाजपा ठाकुर और निषाद सहित अन्य छोटी जातियों के दम पर जीतने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस महिला मतदाताओं के आलावा ब्राह्मण और मुस्लिम वोटों पर नज़र लगाये बैठी है, जो दल जातीय समीकरण का गणित बैठा लेगा वो ही छठवें चरण के चुनाव का शहंशाह बनेगा।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो