लाइव न्यूज़ :

Rekha Gupta Delhi CM: दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पीएम मोदी, सीएम योगी और आतिशी ने दी बधाई, जानें सीएम चुनने के बाद शालीमार विधायक ने क्या कहा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 19, 2025 20:55 IST

Rekha Gupta Delhi CM: बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया सीएम बनाया है। 

Open in App
ठळक मुद्देRekha Gupta Delhi CM: आप नेता आतिशी ने कहा कि मैं रेखा गुप्ता को सीएम बनने के लिए बधाई देती हूं।Rekha Gupta Delhi CM: मुझे उम्मीद है कि बीजेपी दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादे पूरे करेगी।Rekha Gupta Delhi CM: महिलाएं राजनीति में बड़े उत्साह के साथ दिखाई दे रही हैं।

Rekha Gupta Delhi CM: विधायक रेखा गुप्ता के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर भाजपा नेताओं ने जश्न मनाया। बीजेपी सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा कि रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम होंगी। आतिशी को आज जवाब मिल गया है।  आप विधायक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के लोगों का इंतजार आज खत्म हो गया। मैं दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने बधाई दी। दिल्ली की कार्यवाहक सीएम और आप नेता आतिशी ने कहा कि मैं रेखा गुप्ता को सीएम बनने के लिए बधाई देती हूं।

मुझे उम्मीद है कि बीजेपी दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादे पूरे करेगी। मैं आप की ओर से कहना चाहूंगी कि हमारी पार्टी यहां के विकास कार्यों के लिए बीजेपी को अपना समर्थन देने के लिए हमेशा तैयार है...वह दिल्ली की चौथी सीएम होंगी और यह बहुत अच्छी बात है कि महिलाएं राजनीति में बड़े उत्साह के साथ दिखाई दे रही हैं।

 

रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझ पर विश्वास कर मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी।

 

दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया। गुप्ता, दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं।

उनका जन्म हरियाणा में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। विधायक दल की बैठक में पार्टी के सभी 48 विधायक मौजूद थे। विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुना गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी और कमलजीत सेहरावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी और वह कल दोपहर 12 बजे शपथ लेंगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता वर्तमान में भाजपा की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

भाजपा पांच फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में आई है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए रेखा गुप्ता पार्टी नेताओं के साथ राजनिवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगी। इस बीच, रामलीला मैदान में नयी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।

शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार दोपहर में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। कुछ विशिष्ट मेहमानों सहित लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है।

टॅग्स :रेखा गुप्ताDelhi BJPनरेंद्र मोदीअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई