लाइव न्यूज़ :

भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई, जम्मू-कश्मीर और वाराणसी में भारी मात्रा में पर्यटक पहुंचे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 30, 2023 14:26 IST

पिछले वर्ष के इसी आंकड़ों की तुलना में 2023 में इस अवधि के लिए विदेशी मुद्रा आय में वृद्धि हुई है। इस साल जम्मू-कश्मीर और वाराणसी में भारी मात्रा में पर्यटक पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है2022 की इसी अवधि के आंकड़े से 106 प्रतिशत अधिक पर्यटक पहुंचेइस साल जम्मू-कश्मीर और वाराणसी में भारी मात्रा में पर्यटक पहुंचे

नई दिल्ली: इस साल जनवरी-जून के दौरान भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि साल 2023 के शुरुआती 6 महीने में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 2022 की इसी अवधि के आंकड़े से 106 प्रतिशत अधिक है।

बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों के भारत आने का फायदा अर्थव्यवस्था को भी हुआ है।  आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष के इसी आंकड़ों की तुलना में 2023 में इस अवधि के लिए विदेशी मुद्रा आय में वृद्धि हुई है। कोविड-19 महामारी के प्रभाव के बाद भारत सरकार ने देश में पर्यटकों को लुभाने के लिए और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। 

इस साल जनवरी-जून के दौरान भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 43.80 लाख रही, जो 2022 की इसी अवधि के आंकड़े (21.24 लाख) से 106 फीसदी अधिक है। इस साल जम्मू-कश्मीर और वाराणसी में भारी मात्रा में पर्यटक पहुंचे हैं। 2022  में जम्मू-कश्मीर में 1.8 करोड़ पर्यटक पहुंचे थे, जबकि इस साल अब तक 1.09 करोड़ लोग पहुंच चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि  वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण ने मंदिर शहर में पर्यटन के विकास में योगदान दिया है।

काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ सुनील वर्मा ने हाल ही में कहा था कि कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद से अब तक करीब 10 करोड़ श्रद्धालु मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।  2019 में शहर में पर्यटकों की कुल संख्या लगभग 68 लाख थी जबकि चार साल बाद 2022 में लगभग 7.2 करोड़ पर्यटक वाराणसी पहुंचे। 2023 में जून तक 2.29 करोड़ लोगों ने मंदिर का दौरा किया।

पांच लाख वर्ग फुट में फैला काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर्यटकों को अपनी तरफ खींचने में सफल रहा है। साल 2022 में मथुरा में 6.5 करोड़ पर्यटक पहुंचे थे, जिसके बाद आगरा का ताजमहल, सूची में अपना स्थान कायम किए हुए है। हालांकि आगरा में अब भी सबसे अधिक संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं।

टॅग्स :पर्यटनवाराणसीजम्मू कश्मीरताज महलमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप