लाइव न्यूज़ :

RCB victory parade stampede: 11 की मौत, बेंगलुरु पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारी निलंबित, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया बोले- भगदड़ के लिए पुलिस जिम्मेदार!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 5, 2025 21:41 IST

RCB victory parade stampede: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भगदड़ की घटना के सिलसिले में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त और अन्य पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएक सदस्यीय आयोग 30 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगा। एजेंसी और केएससीए के प्रतिनिधियों को गिरफ्तार करने को कहा है। पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है।

बेंगलुरुः कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बड़ा एक्शन लिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भगदड़ की घटना के सिलसिले में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त और अन्य पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। सिद्धरमैया ने कहा कि भगदड़ की घटना की जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश माइकल कुन्हा की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग का गठन किया गया है। बेंगलुरु में भगदड़ की घटना की जांच के लिए गठित सदस्यीय आयोग 30 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। पुलिस से आरसीबी, डीएनए इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी और केएससीए के प्रतिनिधियों को गिरफ्तार करने को कहा है। 

कर्नाटक सरकार ने बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय को सूचित किया कि यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के सामने मची भगदड़ की जांच आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गई है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। गहन और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने के लिए सीआईडी ​​के अंतर्गत एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा।

सरकार ने अदालत को एक स्थिति रिपोर्ट सौंपी, जिसमें पुष्टि की गई कि भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत कब्बन पार्क पुलिस थाने में एक प्राथमिकी (अपराध संख्या 123/2025) दर्ज की गई है, जिसमें धारा 105, 125 (1) (2), 132, 121/1 और 3 (5) के साथ पठित धारा 190 शामिल है। इसमें कहा गया है कि मामला अब औपचारिक रूप से सीआईडी ​​को सौंप दिया गया है।

आगे की कार्रवाई के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले, दिन में उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को भगदड़ पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। अदालत ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया और 10 जून तक विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भगदड़ के कारण का पता लगाने और किसी भी प्रशासनिक या संगठनात्मक चूक की पहचान करने के लिए एक अलग मजिस्ट्रेट जांच भी शुरू की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच का नेतृत्व बेंगलुरू शहर के उपायुक्त और जिला मजिस्ट्रेट करेंगे और यह 15 दिनों के भीतर पूरी होनी चाहिए।

स्थिति रिपोर्ट में बताया गया है कि स्टेडियम के आसपास 2.5 लाख से ज़्यादा लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसमें कहा गया है कि आरसीबी की जीत को ध्यान में रखते हुए, सुरक्षा और बंदोबस्त सुनिश्चित करने के लिए, बेंगलुरु शहर की पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों और कांस्टेबलों सहित कुल 1,380 कर्मियों को तैनात किया था।

इसमें कहा गया है कि इसके अतिरिक्त, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 13 केएसआरपी यूनिट (प्रत्येक में 25 कर्मी) को तैनात किया गया था। स्थिति रिपोर्ट में बताया गया है कि स्टेडियम के गेट 1, 6, 7, 17 और 21 पर सबसे ज़्यादा भीड़भाड़ देखी गई। इसमें कहा गया है कि सभी घायलों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई गईं - घायलों में से 50 को बाह्य रोगी के रूप में उपचार दिया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि छह अभी भी देखभाल प्राप्त कर रहे हैं।

पुलिस की तैनाती के अलावा, राज्य ने तीन दमकल गाड़ियां, दो एंबुलेंस, दो डी-स्वैट इकाइयां, पानी का एक टैंकर, एक कमान एवं नियंत्रण वाहन और चार अतिरिक्त केएसआरपी यूनिट तैनात की थीं। अदालत को यह भी बताया गया कि सभी 11 मृतकों की पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं।

यह भी बताया गया कि सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, साथ ही घायलों के लिए पूर्ण चिकित्सा कवरेज की भी घोषणा की है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने प्रत्येक मृतक के परिवार को अतिरिक्त 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का वादा किया है।

 

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटकसिद्धारमैयारॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम