लाइव न्यूज़ :

RBSE Result 2018 Rajasthan Board: RBSE जल्द जारी करेगा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, यहां करें चेक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 15, 2018 08:33 IST

RBSE 10th / 12th Result 2018: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) 10वीं और 12वीं के रिजल्ट मई के अंतिम या जून के पहले सप्ताह में जारी करता है, लेकिन इस बार खबरें मिल रही हैं कि बोर्ड जल्द रिजल्ट (Rajasthan Board Class 10th / 12th Result 2018) घोषित कर सकता है। इस साल बीएसईआर बोर्ड के 10वीं की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू की गई जो 26 मार्च तक चली। वहीं  बीएसईआर राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित हुई।

Open in App

जयपुर, 14 मई: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (RBSE 10th Result 2018 / RBSE 12th Result 2018) मई के अंतिम या जून के पहले सप्ताह में जारी करता है, लेकिन इस बार खबरें मिल रही हैं कि बोर्ड जल्द रिजल्ट घोषित कर सकता है। बताया जा रहा है कि बोर्ड 15 तारीख के बाद कभी भी रिजल्ट (Rajasthan Board Result 2018) जारी कर सकता है। हालांकि रिजल्ट (RBSE Result 2018) को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में छात्र रिजल्ट (RBSE BSER 10th class result / BSER 12th Result 2018) की तिथि को लेकर परेशान हैं। छात्रों को बता दें कि रिजल्ट की कोई भी अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट Rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। यहां से छात्र को पूरी जानकारी मिल जाएगी।     

राजस्थान बोर्ड के बारे में - 

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (The Board of Secondary Education, Rajasthan) की स्थापना 4 दिसबंर 1957 में किया गया था। इस बोर्ड से कई सरकारी और गैर सरकारी स्कूल संबद्ध हैं। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड का मुख्यालय अजमेर, राजस्थान में है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान सभी स्कूलों यानी कक्षा 12वीं में हिंदी और अंग्रेजी स्तर की शिक्षा का आयोजन और प्रबंधन करता है। छात्र बीएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट (rajeduboard.nic.in / rajresults.nic.in) पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

गौरतलब है कि इस साल बीएसईआर बोर्ड के 10वीं की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू की गई जो 26 मार्च तक चली। वहीं  बीएसईआर राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित हुई। बीएसईआर बोर्ड ने छात्र/छात्राओं पर नकल पर नकेल कसने के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया था। पूरे राज्यभर में 5,507 परीक्षा केंद्र मुहैया कराया गया था। राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2018 के लिए राज्य से 8,26,278 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 

RBSE Ajmer / RBSE Rajasthan Board 10th/12th Result 2018 ऐसे करें चेक  

- छात्र सबसे पहले राजस्थान बोर्ड अजमेर के ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।– इसके बाद छात्र रिजल्ट (RBSE BSER 10th 12th Result 2018) के लिंक पर क्लिक करें। – छात्र BSER Ajmer - Rajasthan Board Class 10th/12 Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें।- लिंक पर पूछी गई जानकारियां भरें, जैसे- रोल नंबर, नाम आदि।– रिजल्ट BSER 10th / 12th result 2018 आपके सामने होगा। आप चाहे तो इसे भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी करा सकते हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सराजस्थानएजुकेशनबोर्ड.राजस्थान.जीओवी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत