लाइव न्यूज़ :

चुनाव परिणाम पर बोले रविशंकर प्रसाद, देखा पीएम मोदी पर कीचड़ उछालने वालों का कैसे पूरा सफाया हुआ

By भाषा | Updated: May 25, 2019 04:07 IST

पटना साहिब लोकसभा सीट: भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को 2.84 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय जनता दल (राजद) की तरफ इशारा करते हुए प्रसाद ने कहा कि एक पार्टी का तो लोकसभा चुनावों में ऐसा सफाया हुआ कि वह राज्य में अपना खाता तक नहीं खोल पाई।पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की अगुवाई वाले राजद ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत सकी।

बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से विजयी हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कीचड़ उछालने वालों का लोकसभा चुनावों में पूरी तरह सफाया हो गया। संभवत: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की तरफ इशारा करते हुए प्रसाद ने कहा कि एक पार्टी का तो लोकसभा चुनावों में ऐसा सफाया हुआ कि वह राज्य में अपना खाता तक नहीं खोल पाई।

प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ कीचड़ उछालने वालों का पूरा सफाया हो गया और कीचड़ में कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) खिल गया।’’ बिहार में सिर्फ किशनगंज सीट पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस के महागठबंधन सहयोगी राजद, हम (से), वीआईपी और रालोसपा का राज्य में खाता तक नहीं खुला। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की अगुवाई वाले राजद ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत सकी।

प्रसाद की जीत पर भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। उन्होंने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को 2.84 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। उन्होंने वादा किया कि वह हर 15 दिन पर कम से कम एक बार अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे और ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य सुनिश्चित करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले प्रसाद ने जदयू अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

टॅग्स :रविशंकर प्रसादलोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शत्रुघ्न सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?