लाइव न्यूज़ :

रैली के बाद विपक्षियों ने उठाया EVM पर सवाल, बीजेपी ने कहा- पहले अपने लीडर का नाम तो बताओ

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 19, 2019 18:05 IST

कोलकता की महारैली के बाद विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने ईवीएम (EVM)पर सवाल उठाए हैं। विपक्षियों का कहना है कि बीजेपी ईवीएम से लोकसभा चुनाव में छेड़छाड़ कर सकती है। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की अगुवाई में आयोजित एकजुट विपक्षी रैली को, ''स्वहित एवं परस्पर विरोधी विचारधाराओं की रैली'' बताया और देश में अगली सरकार बनाने का भरोसा जताया है। कोलकता की महारैली के बाद विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने ईवीएम (EVM)पर सवाल उठाए हैं। विपक्षियों का कहना है कि बीजेपी ईवीएम से लोकसभा चुनाव में छेड़छाड़ कर सकती है। 

रैली में शामिल नेताओं ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम ईवीएम की शिकायत को लेकर चुनाव आयोग के पास जाएंगे। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, सभी ईवीएम मशीनों में वीवीपैट मशीन लगाई जाए। उन्होंने कहा, 2019 में बीजेपी के खिलाफ हर राज्य में एक मजबूत नेता खड़ा करने की योजना, भारत को अन्य देशों की तरह फिर बैलेट पर फिर से जाना चाहिए। 

कांग्रेस ने कहा- देश में क्यों ना पुरानी बैलट व्यवस्था पर चले जाए

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि दुनिया भर में सिर्फ तीन से चार देश ही हैं, जहां ईवीएम मशीन का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में हम भी पुरानी बैलट व्यवस्था पर क्यों न चले जाएं। समय कम है और चुनाव दो महीने ही दूर है, इसलिए हमारी मांग है कि हर मशीन में वीवीपैट की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। 

रविशंकर ने कहा- पहले विपक्ष अपने नेता का नाम तो बता दें 

इधर बीजेपी ने विपक्षी एकता को लेकर कहा कि वे मोदी के डर से जमा हुए हैं, लेकिन उनके पास कोई प्लान नहीं है। रविशंकर प्रसाद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, किसी नेता ने कहा कि हमारा नेता भारत की ओर से चुना जाएगा। उन्हें यह तो बताना ही चाहिए कि देश की जनता राहुल गांधी, ममता बनर्जी, मायावती या फिर अन्य किसी क्षेत्रीय नेता में से किसे चुनेगी।

रविशंकर ने यह भी कहा,  जो आपस में नजरें भी नहीं मिलाते थे, वे लोग अब साथ आए हैं। उनके बयानों से भी यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन लोगों का एकमात्र अजेंडा सिर्फ नरेंद्र मोदी को हटाना है। उनके पास अपना कोई फ्यूचर प्लान नहीं है। ये लोग पहले अपने लीडर का नाम तो बतादें।  

टॅग्स :रविशंकर प्रसादभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार