लाइव न्यूज़ :

फिनलैंड में भारत के नए राजदूत होंगे रवीश कुमार, जानिए इनके बारे में सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2020 16:08 IST

विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता और संयुक्त सचिव रवीश कुमार फिनलैंड में भारत के नए राजदूत होंगे। 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी कुमार बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। करियर की शुरुआत जकार्ता एबेंसी से की थी।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय के वे सबसे युवा प्रवक्ता थे। विदेश मंत्रालय में पदस्थापित होने से पहले वे जर्मनी में कार्यरत थे।1995 बैच के आईएफएस अधिकारी व मंत्रालय में संयुक्त सचिव रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया।

नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। मंत्रालय के बुधवार को जारी बयान से यह जानकारी मिली है।

कुमार काफी समय तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रहे हैं। मंत्रालय के बयान के अनुसार, 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी व मंत्रालय में संयुक्त सचिव रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया। इसमें कहा गया है कि कुमार अपना दायित्व जल्द ही संभाल सकते हैं। विदेश मंत्रालय के वे सबसे युवा प्रवक्ता थे। विदेश मंत्रालय में पदस्थापित होने से पहले वे जर्मनी में कार्यरत थे।

बिहार के रहने वाले हैं रवीश कुमार

1995 बैच के आईएफएस अधिकारी व मंत्रालय में संयुक्त सचिव रवीश कुमार बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने भागलपुर के माउंट एसिस स्कूल से दसवीं तक की पढ़ाई की थी। दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया। उनका राजनयिक करियर जकार्ता से शुरू हुआ। वे यहां 2010 से 2013 तक पदस्थापित रहे थे।

अनुराग श्रीवास्तव होंगे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता 

वरिष्ठ राजनयिक अनुराग श्रीवास्तव ने रवीश कुमार की जगह विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के तौर पर प्रभार संभाल लिया। भारतीय विदेश सेवा के 1999 बैच के अधिकारी श्रीवास्तव इससे पहले इथियोपिया में भारत के राजदूत के तौर पर पदस्थ थे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के तौर पर प्रभार संभालकर सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं इस नयी भूमिका में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए सभी के साथ मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हूं।’’

इथियोपिया में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्ति से पहले श्रीवास्तव विदेश मंत्रालय में वित्त विभाग का कामकाज देख रहे थे। वह जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन में काम कर चुके हैं जहां वह मानवाधिकारों, शरणार्थियों के मुद्दों और व्यापार नीति से संबंधित कार्यभार संभालते थे। श्रीवास्तव मंत्रालय में पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान संभाग में भी सेवाएं दे चुके हैं।

इनपुट भाषा

 

 

टॅग्स :दिल्लीनरेंद्र मोदीजयशंकरभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील