लाइव न्यूज़ :

'राष्ट्रपत्नी' विवाद: राष्ट्रीय महिला आयोग ने अधीर रंजन की टिप्पणी को बताया बेहद अपमानजनक और महिला विरोधी, मांगा स्पष्टीकरण

By रुस्तम राणा | Updated: July 28, 2022 19:11 IST

महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्विटर पर एक संयुक्त बयान साझा किया। इसमें कहा गया है, ‘‘माननीय राष्ट्रपति के बारे में अधीर रंजन चौधरी के शब्दों के लिये राष्ट्रीय महिला आयोग और सभी राज्य महिला आयोग सख्त निंदा करते हैं ।’

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय महिला आयोग ने की महामहिम के प्रति अधीर रंजन की टिप्पणी की निंदाकांग्रेस नेता से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगने को लेकर आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्विटर दी जानकारी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं 12 राज्यों के महिला आयोगों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की बृहस्पतिवार को आलोचना की है। साथ ही कहा कि उनका यह बयान बेहद अपमानजनक और महिला विरोधी है। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहे जाने के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गयी है। 

भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग और सभी राज्य महिला आयोग देश की राष्ट्रपति के बारे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की अपमानजनक एवं महिला विरोधी टिप्पणी की निंदा करता है। राष्ट्रीय महिला आयोग उन्हें समन भेज रहा है ।’’ 

रेखा ने कहा कि जिन 12 राज्यों के महिला आयोगों ने इस बयान की निंदा की है उनमें आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा शामिल है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्विटर पर एक संयुक्त बयान साझा किया। इसमें कहा गया है, ‘‘माननीय राष्ट्रपति के बारे में अधीर रंजन चौधरी के शब्दों के लिये राष्ट्रीय महिला आयोग और सभी राज्य महिला आयोग सख्त निंदा करते हैं ।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘उनका बयान बेहद अपमानजनक, महिला विरोधी और राष्ट्रपति को अपमानित करने वाला है। हम सही सोच रखने वाले लोगों से अधीर के शब्दों की कड़ी से कड़ी भाषा में निंदा करने का आह्वान करते हैं।’’ 

बता दें कि गुरुवार को लोकसभा में अधीर रंजन द्वारा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर गई टिप्पणी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी ने जहां कांग्रेस और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने के लिए कहा तो वहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि उनसे जुबान फिसल गई। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :Rekha Sharmaअधीर रंजन चौधरीAdhir Ranjan Chowdhury
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटीएमसी के मुंह से धर्म की बात शोभा नहीं?, अधीर रंजन चौधरी ने कहा-पुलिस और TMC के गुंडे ने 15 साल से पश्चिम बंगाल में क्या गदर काटे हैं?, वीडियो

भारतटीएमसी और ममता बनर्जी को नहीं दिया वोट, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा-वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधा को लिया वापस, वीडियो

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतWest Bengal Election 2026: कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से दिया गया टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल